
Numerology: जाने मूलांक 6 के बारे में, कैसी होगी आर्थिक स्थिति, नौकरी व पैसा
-
Ashish
- December 2, 2024
आप में से अधिकांश लोग मूलांक के बारे में जानते ही होंगे, अगर नहीं तो हम आपको बता दें- जो लोग किसी भी महीने की 6.15 या 24 तारीख को जन्मे हैं, तो उनका मूलांक 6 होगा। अगर आप या आपके किसी जानने वाले का जन्म किसी भी महीने की 6.15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आपको यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए!
तो चलिए मूलांक 6 के बारे में चर्चा करते हैं। मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है जो प्रेम और शांति का प्रतीक है। इसलिए मूलांक 6 वाले लोगों का शरीर सुगठित होता है। ये देखने में सुंदर और प्रभावशाली होते हैं। मूलांक 6 वाली महिलाएं बहुत खूबसूरत होती हैं। ये देर से बूढ़ी होती हैं। ये कला प्रेमी होती हैं और सुंदरता के प्रति इनका आकर्षण होता है। इनमें सुंदर और सजे-धजे कपड़े पहनने और सज-धज कर रहने की गहरी प्रवृत्ति होती है। भौतिक सुखों में पूर्ण विश्वास होने के कारण ऐसे लोग जीवन का भरपूर आनंद उठाते हैं। फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की उम्र को देखकर उनकी वास्तविक उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। इनका मूलांक 6 है। ये भरोसेमंद और शांतिप्रिय होते हैं। दलाई लामा का मूलांक भी 6 है। मूलांक 6 वाले लोग दीर्घायु, स्वस्थ, बलवान और प्रसन्नचित्त होते हैं। दूसरों को मंत्रमुग्ध करने का गुण जितना मूलांक 6 वालों में पाया जाता है, उतना किसी अन्य मूलांक में नहीं पाया जाता। सांसारिक होते हुए भी ये उदार और बुद्धिमान होते हैं।
अगर इनकी शिक्षा की बात करें तो ये उद्यम और प्रेरणा से अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। अपने विचारों को कार्य रूप देने की इनकी क्षमता अपेक्षाकृत कम होती है, इसलिए ये शिक्षा में अक्सर पिछड़ते नजर आते हैं। लेकिन संगीत और चित्रकला में इनकी अच्छी रुचि होती है।
अगर इनकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो इनकी आर्थिक स्थिति में एकरूपता नहीं होती। ये आय से अधिक खर्च कर थे है। ये अपने प्रयासों से ही धनवान बनते हैं। धन और संपत्ति को लेकर इन्हें कुछ कानूनी मुकदमों का सामना करना पड़ सकता है।
अगर इनके संबंधों की बात करें तो आमतौर पर मूलांक 6 वालों को अपने भाई-बहनों और रिश्तेदारों से कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ता है। लेकिन ये मित्र बनाने में माहिर होते हैं। मूलांक 2-3-6-9 वालों से इनकी अच्छी पटती है।
यदि विवाह या प्रेम संबंधों की बात करें तो इस अंक से प्रभावित लोग विपरीत लिंग को आकर्षित करने में कुशल होते हैं। ये जल्दी घुलमिल जाते हैं। प्रेम-प्रसंग में चतुर होते हैं। लेकिन जीवन में ऐसे क्षण भी आते हैं जब इन्हें विरह की अग्नि में जलना पड़ता है। आमतौर पर इनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। लेकिन कभी-कभी जीवनसाथी के साथ संदेहास्पद रिश्ता होने पर वैवाहिक जीवन कष्टमय भी हो सकता है।
यदि इनके कार्यक्षेत्र की बात करें तो मूलांक 6 वाले लोग कला, आभूषण या कपड़ों के व्यवसाय या इससे संबंधित कार्यों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। फिल्म, नाटक, रंगमंच, सोने, चांदी और हीरे से संबंधित कार्य, खान-पान या होटल आदि इनके लिए शुभ होते हैं।
यदि इनके स्वास्थ्य की बात करें तो मूलांक 6 वाले लोगों में शारीरिक शक्ति अच्छी होती है लेकिन आध्यात्मिक शक्ति कम होती है, इसलिए गले, नाक, फेफड़े, छाती और गुप्त रोग होने की संभावना रहती है। इनके अलावा शुगर, शुक्राणु या हृदय से संबंधित रोग भी इन्हें परेशान कर सकते हैं।
इनके लिए 6, 15 और 24 तारीखें तथा सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार शुभ होते हैं। रंगों की बात करें तो इनके लिए हल्का नीला, हल्का गुलाबी और सफेद रंग अनुकूल है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2084)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (340)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (851)
- खेल (378)
- धर्म - कर्म (638)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (563)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (491)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (375)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (46)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..