Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 20 December Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि

Banke Bihariji 20 December Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि

Banke Bihariji 20 December Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार 20 दिसंबर 2024 है। आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में दीपक लगाकर श्रीसूक्त का पाठ करें। घी की बाती जला रहे हैं तो दीपक में रुई की बाती का प्रयोग करना उत्तम माना गया है, वहीं जब तेल का दीपक जलाते हैं तो लाल धागे की बाती बनाना चाहिए।

 

आज का पंचांग- 20 दिसंबर 2024
आज की तिथि- पंचमी - 10:06 AM
आज का नक्षत्र- मघा
राहुकाल- दोपहर 11:02 से 12:19
सूर्योदय- 7:08
सूर्यास्त - 05:27
वार - शुक्रवार

 


निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?