
17 मई 2025: सितारों की स्थिति और आपकी राशि का हाल
-
Manjushree
- May 17, 2025
Today's Horoscope 17 May 2025: आज का राशिफल 17 मई 2025, दिन शनिवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि पर शनि देव की कृपा आज विभिन्न राशियों के जातकों के लिए एक सकारात्मक संकेत दे रहा है। हर राशि का स्वामी ग्रह है। दैनिक राशिफल 17 मई को कुछ राशियों के लिए चुनौती ले कर आएगा और कुछ राशियों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। 17 मई, 2025 में आइए जानते हैं आज किसकी किस्मत बदलेगी? आज का राशिफल 17 मई 2025 मेष राशि से मीन राशि के लिए ज्योतिष भविष्यवाणी -
मेष (Aries) आज का राशिफल
आज का मेष राशिफल बताता है कि आज के दिन मेहनत में सराहना मिलेगी। आज आर्थिक पक्ष में कमी रहेगी। किसी से चल रहे विवाद में राहत मिलेगी। आज शत्रु के मन में आपके लिए ईर्ष्या रहेगी।
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल
आज का वृषभ राशिफल बताता है कि आज के दिन कामयाबी के रास्ते खुल रहे हैं। एक साथ कई जिम्मेदारियाँ संभालने के कारण थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से इसे संभाल लेंगे। व्यवसाय में अपनी सूझबूझ से दूसरों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल
आज का मिथुन राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में लाभदायक है। विदेश जाकर पढ़ाई करने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यस्थल पर जो भी जिम्मेदारी मिले, उसे आप पूरा करेंगे। आज आपको काम की सराहना मिलेगी।
कर्क (Cancer) आज का राशिफल
आज का कर्क राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में थोड़ा निराशाजनक हो सकता है। जो कार्य आप शुरू करेंगे, उनमें उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। अगर आप किसी निवेश की योजना बना रहे हैं, तो दूसरों से सलाह जरूर लें। लाइफ पार्टनर के लिए कुछ सरप्राइज करें जिससे उनका उत्साह बढ़ेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम से वातावरण सकारात्मक रहेगा।
सिंह (Leo) आज का राशिफल
आज का सिंह राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए अपेक्षित लाभ लेकर आएगा। व्यापार से जुड़े लोग अपनी योजनाओं के माध्यम से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आप अध्ययन और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी गहरी रुचि दिखाएंगे। अपने जरूरी कार्यों को समय पर करें। यदि आपने पहले किसी से उधार लिया है, तो आज चुकता कर सकते हैं।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल
आज का कन्या राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आप किसी पार्ट टाइम काम की योजना बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। कार्यालय में बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसान होगा। आज सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी है।
तुला (Libra) आज का राशिफल
आज का तुला राशिफल बताता है कि आज का दिन आत्मविश्वास में बढ़ोतरी लेकर आएगा। विद्यार्थी वर्ग यदि किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें सफलता पाने के लिए और मेहनत करनी होगी। आत्मसम्मान में वृद्धि से आप बिना किसी झिझक अपने कामों को आगे बढ़ा पाएंगे। जीवनसाथी से कुछ ज़रूरी मामलों पर संवाद बनाए रखें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है।
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल
आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अच्छे कामों से किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज विवाह का प्रपोजल आ सकता है। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वे उनके परिणाम तक जरूर पहुंचेंगे।
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल
आज का धनु राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के साथ इनकम में वृद्धि हो सकती है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। लाइफ पार्टनर से किसी बात को लेकर हल्की अनबन हो सकती है, जिससे मन थोड़ा विचलित रह सकता है।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल
आज का मकर राशिफल बताता है कि आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। अपने साथी से बातचीत करते समय किसी भी गलत बात में राजी न हों। कार्यक्षेत्र में यदि कोई पुरानी गलती हुई थी, तो उससे सीख लेकर आगे बढ़ना जरूरी होगा। जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें आज कोई नया प्रपोजल मिल सकता है।
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल
आज का कुंभ राशिफल बताता है कि आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। संतान के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिनसे वे अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
मीन (Pisces) आज का राशिफल
आज का मीन राशिफल बताता है कि आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक माहौल में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव के कारण मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। हालांकि, लंबे समय से चल रहे किसी संपत्ति विवाद का समाधान निकल सकता है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2077)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (375)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (223)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..