
आज का राशिफल: 8 मई 2025 के लिए दिन का भविष्यफल
-
Manjushree
- May 16, 2025
8 मई 2025, गुरुवार को हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में शुक्ल पक्ष में उदया तिथि से मोहिनी एकादशी व्रत गुरुवार को रखा जाएगा। सूर्य-चंद्र गोचर, सूर्य - मेष राशि में रहेंगे। राहुकाल 01 बजकर 59 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
8 मई 2025 आज का राशिफल, गुरुवार का दिन, आज के राशि भविष्यफल में वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि लाएगा। मीन राशि के लिए अच्छा धन लाभ योग है। आज का राशिफल सभी राशियों के लिए बेहतर रहने वाला है। तो आइए जानते हैं राशिफल 8 मई 2025, मेष से मीन तक आज का राशिफल भविष्यफल -
मेष (Aries) आज का राशिफल
मेष राशि में आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति और पारिवारिक सुख से परिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बनी रहेगी। प्रॉपर्टी या कानूनी मामले में आपको लाभ मिल सकता है। कोई पुराना कार्य आज सफलता की ओर बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में नई शुरुआत का संकेत है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को सुकून मिलेगा।
वृष (Taurus) आज का राशिफल
वृष राशि में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आर्थिक स्थिति पर सतर्क रहना जरूरी है क्योंकि खर्चे आपकी आय से अधिक हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। प्रेम जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव संभव हैं, आप अपने साथी को परिवार से मिलवा सकते हैं। धन संबंधित मामलों में किसी से उधार लेने से बचें और विरोधियों से बचें।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल
मिथुन राशि में आज का राशिफल में आज का दिन आपके लिए मानसिक तनाव से भरा रह सकता है। घर में किसी शुभ कार्य जैसे नामकरण या जन्मदिन पर पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है, जिससे मेहमानों का आना-जाना बना रहेगा। किसी निजी जानकारी को साझा करने से पहले सावधानी बरतें। यात्रा के दौरान किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात संभव है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं।
कर्क (Cancer) आज का राशिफल
कर्क राशि में आज का दिन आपके लिए सुख और संतोष से भरपूर रहने वाला है। आज जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण संबंध बने रहेंगे। किसी कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। कोर्ट से कोई सकारात्मक निर्णय मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी विशेष व्यक्ति का आगमन संभव है, जिससे नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। आज आपको किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे आत्मिक शांति की अनुभूति होगी।
सिंह (Leo) आज का राशिफल
सिंह राशि में आज का दिन आपके लिए व्यापार दृष्टिकोण से शुभ संकेत लेकर आया है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और आपकी प्रतिष्ठा तथा सामाजिक मान में वृद्धि होगी। किसी यात्रा या घूमने-फिरने की योजना बन सकती है, जिससे मानसिक ताजगी मिलेगी। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। कार्यों में गति लाने की आवश्यकता होगी ताकि लंबित कार्य समय पर पूरे हो सकें। आज यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता निकट है।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल
कन्या राशि में आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी हो सकता है, लेकिन व्यावसायिक क्षेत्र में भारी निवेश की संभावना भी बनी हुई है। आज किसी सहकर्मी द्वारा की गई नकारात्मक टिप्पणी या चुगली से बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। हालांकि, आपके कुछ सहयोगी आपके समर्थन में खड़े रहेंगे। आय और व्यय पर नियंत्रण बनाए रखना आवश्यक है। आज पारिवारिक वातावरण में शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार और शब्दों पर संयम रखना होगा।
तुला (Libra) आज का राशिफल
तुला राशि में आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है, इसलिए किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें। विशेष रूप से निवेश से जुड़े सुझावों पर गहराई से विचार करना आपके हित में रहेगा। आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण न होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। हालांकि, वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा।
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल
वृश्चिक राशि में आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आ सकता है। आज पारिवारिक रिश्तों, विशेषकर रक्त संबंधों में यदि कोई तनाव है, तो उसे संवाद और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। आप नए घर की खरीदारी की योजना बना सकते हैं, पर इसमें धैर्यपूर्वक निर्णय लेना जरूरी होगा। आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना चाहिए।
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल
धनु राशि में आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आज आपकी सुख-संपत्ति में वृद्धि होने के संकेत हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आसपास के शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी मेहनत और लगन आपको कार्यक्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी और करियर में प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी का अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे पारिवारिक वातावरण आनंदमय बनेगा। आज बड़ों के आशीर्वाद आपको किसी पुराने अटके कार्य में सफलता दिला सकता है।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल
मकर राशि में आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहेगा, इसलिए अपनी आय और व्यय का सही तरीके से लेखा-जोखा रखना अत्यंत आवश्यक है। इससे आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में सफल हो सकेंगे। आज व्यापार में आपकी योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे अच्छा लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आज तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोग अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेने की आवश्यकता महसूस करेंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और उनकी समस्याओं को सुनने का अवसर मिलेगा।
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल
कुंभ राशि में आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर कुछ असमंजस रहेगा। आज आप अपने घर में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
मीन (Pisces) आज का राशिफल
मीन राशि में आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। यदि आपकी कोई पुरानी इच्छा थी, तो वह पूरी हो सकती है। महिला मित्रों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा, और आपके साहस तथा पराक्रम में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में प्रेम बना रहेगा और कोई नया काम करने की प्रेरणा मिल सकती है, जिससे आपकी हिम्मत और बढ़ेगी। आज आपको अपनी संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..