
05 जून 2025 राजस्थान के प्रमुख समाचार
-
Renuka
- June 5, 2025
- विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने जमवा रामगढ़ में 'वंदे गंगा' जल संरक्षण अभियान के तहत रामगढ़ बांध के जीर्णोद्धार कार्यक्रम को संबोधित किया। यह अभियान 5 से 20 जून तक चलाया जाएगा।
- बीकानेर में इंटक यूनियन के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने अवकाश न मिलने, अत्यधिक कार्यभार और पक्षपातपूर्ण रवैये के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। यूनियन सचिव सार्दुव कुमार ने बताया कि- बिना नई भर्तियों के कर्मचारियों से 14-15 घंटे काम लिया जा रहा है।
- श्रीगंगानगर में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सीड्स फैक्टरी का निरीक्षण कर अनियमितताओं के चलते उसे सीज कर दिया। निरीक्षण के दौरान केमिकल युक्त बीज और बिना लेबल की बोरियाँ पाई गईं, जिस पर कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
- खैरथल में रन फॉर एनवायरमेंट में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर जल संरक्षण का संदेश दिया और जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने जल स्वावलंबन पखवाड़े की शुरुआत की घोषणा की। प्रतिभागियों ने जल संरक्षण की शपथ लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
- जयपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ACB मुख्यालय में महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारी-कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभिन्न छायादार और फलदार पौधे लगाए गए और पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए।
- बारां के अटरू में चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।
- तिजारा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोर दुकानदार के खिलाफ गोदाम से नकली लैक्टोज और स्किम्ड मिल्क पाउडर जब्त कर FSSAI अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने मुखबिर की सूचना पर ये बड़ी कार्रवाई की।
- 'वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान' को लेकर डीग में प्रभारी सचिव वी सरवन कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें 5 से 20 जून 2025 तक 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत जल संचयन, सफाई, पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण की व्यापक गतिविधियां पर चर्चा की गई।
- बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र में वन विभाग ने लगभग 2700 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया और 41 अवैध बोरवेल ध्वस्त किए। उप वन संरक्षक अनील यादव ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध रूप से आगे भी जारी रहेगा।
- बीकानेर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पर्यावरण जागरूकता साइकिल रैली को सर्किट हाउस से जिला प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर नम्रता सहित कई प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
- चित्तौड़गढ़ में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत प्रभारी मंत्री मंजू बाघमार ने फत्ता तालाब में पूजन कर की, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। हालांकि कार्यक्रम में पुरातत्व विभाग के अधिकारी प्रेम शर्मा की अनुपस्थिति उल्लेखनीय रही।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1601)
- अपराध (128)
- मनोरंजन (279)
- शहर और राज्य (331)
- दुनिया (675)
- खेल (337)
- धर्म - कर्म (513)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (162)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (395)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (123)
- बिहार (95)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (303)
- वीडियो (1003)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%