
Municipal Corporation Elections ठाकरे भाइयों की नजदीकी, फडणवीस ने दिया संकेत
-
Shweta
- June 28, 2025
महाराष्ट्र में होने वाले आगामी नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। ठाकरे बंधु – राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे – के एक मंच पर आने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि महायुति सरकार (Mahayuti government) गठबंधन का दरवाजा सभी के लिए खुला है और जो इसमें आना चाहे, उसका स्वागत है।
राज ठाकरे द्वारा हिंदी को अनिवार्य बनाने के मुद्दे पर 6 अप्रैल को सर्वदलीय मार्च की घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि क्या उद्धव और राज ठाकरे फिर से एक मंच साझा कर सकते हैं? इसपर पहली बार देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे उनके अच्छे मित्र हैं, लेकिन उनकी भूमिका अलग है।
फडणवीस ने एक इंटरव्यू में कहा कि महायुति (Mahayuti government) में अभी शिवसेना (शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) मुख्य भागीदार हैं। अगर कोई तीसरी पार्टी इसमें शामिल होना चाहती है, तो उसका स्वागत किया जाएगा, पर यह निर्णय सामूहिक सहमति से होगा।
आगामी नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर राज ठाकरे द्वारा हिंदी-मराठी के मुद्दे पर निकाले जा रहे मोर्चे को लेकर फडणवीस ने कहा कि यह विरोध महज चुनावी रणनीति है। अगर नगर निगम चुनाव न होते, तो इतना बड़ा मोर्चा नहीं निकलता। उन्होंने कहा कि अगर राज और उद्धव ठाकरे के विचार मिलते, तो वे एक ही पार्टी में होते।
फडणवीस ने यह भी कहा कि मुंबई में मराठी लोगों के हित केवल किसी एक पार्टी की जिम्मेदारी नहीं हो सकते। मराठी और गैर-मराठी दोनों वर्ग महायुति (Mahayuti government) के साथ हैं और जनता विकास के मुद्दे पर वोट देती है, न कि भावनाओं में बहकर।
बीएमसी में पहले महापौर पद छोड़ने के फैसले पर उन्होंने कहा कि वह भावनात्मक निर्णय था, जो उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे जैसे नेताओं के आग्रह पर लिया गया था। लेकिन अब स्थिति साफ है, आगामी BMC चुनावों में महापौर की कुर्सी महायुति के पास ही होगी।
यह बयान महाराष्ट्र की राजनीति में नई समीकरणों की शुरुआत और ठाकरे बंधुओं की बदलती भूमिकाओं का संकेत देता है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1601)
- अपराध (128)
- मनोरंजन (279)
- शहर और राज्य (331)
- दुनिया (675)
- खेल (337)
- धर्म - कर्म (513)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (162)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (395)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (123)
- बिहार (95)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (303)
- वीडियो (1003)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..