
कांटा लगा फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक
-
Manjushree
- June 28, 2025
मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का रात में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई। उनके पति पराग त्यागी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टर एक्ट्रेस की जान बचा नहीं सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी निधन की ख़बर से मनोरंजन इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर छा गई।
शेफाली जरीवाला का शव रात लगभग 12:30 बजे अंधेरी स्थित कूपर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कूपर अस्पताल की एएमओ के मुताबिक, शव किसी दूसरे अस्पताल से लाया गया, इसलिए मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी।
शेफाली जरीवाला के मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। शेफाली जरीवाला के घर पर फोरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। वहीं, अंबोली पुलिस स्टेशन में घर की मेड और कुक से पूछताछ की गई है। परिजन के भी बयान लिए जा रहे हैं।
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने शेफाली के पति पराग त्यागी का बयान उनके घर पर ही दर्ज किया है। पुलिस लगातार इस मामले में पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब तक 4 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।
शेफाली जरीवाला को 2002 में आई आइकॉनिक म्यूज़िक वीडियो 'कांटा लगा' में उनके डांस ने उन्हें रातों-रात फेमस बना दिया। 19 साल की उम्र में अपने शानदार अभिनय और अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत लिया था। शेफाली का ग्लैमरस लुक, कई जगह टैटू, कमर में बेली बटन, पियर्सिंग और मॉर्डन आउटफिट ने उन्हें 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर बना दिया। इस म्यूज़िक वीडियो के फेमस हो जाने के बाद देश में रीमिक्स म्यूजिक के नए युग की शुरुआत हुई।
सीजन 13 में बिग बॉस में शेफाली कंटेस्टेंट के तौर पर कार्ड एंट्री के जरिए शामिल हुई थीं। बिग बॉस में उनके व्यवहार और दूसरों के प्रति प्रेम ने दर्शकों के बीच उन्हें पसंदीदा बना दिया था। शेफाली जरीवाला को डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 5 में भी देखा गया था। साल 2004 में वे सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी नजर आई थीं।
शेफाली जरीवाला ने 2004 में मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी की थी। 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद 2015 में एक्टर पराग त्यागी से शादी कर ली थी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1595)
- अपराध (128)
- मनोरंजन (279)
- शहर और राज्य (331)
- दुनिया (675)
- खेल (337)
- धर्म - कर्म (513)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (161)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (393)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (122)
- बिहार (95)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (302)
- वीडियो (1003)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..