
उत्तराखंड बीजेपी के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट
-
Manjushree
- July 1, 2025
उत्तराखंड को बीजेपी अध्यक्ष का मिल गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद और पार्टी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एक बार फिर भाजपा उत्तराखंड के अध्यक्ष चुने गए हैं। वर्तमान विधानसभा सांसद महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में की गई।
उत्तराखंड बीजेपी प्रमुख 2025 पद पर नामांकन की प्रक्रिया में केवल भट्ट का ही नामांकन हुआ था। तभी से महेंद्र भट्ट की उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए चर्चा चल रही थी। आज मंगलवार को प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के निर्वाचित होने का औपचारिक घोषणा की गई।
सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में उत्तराखंड बीजेपी प्रमुख 2025 और राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। आज महेंद्र भट्ट के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मिठाई खिलाकर उनको बधाई दी। इस पूरी संगठन चुनाव प्रक्रिया के दौरान सह चुनाव अधिकारी पुष्कर काला, मीरा रतूड़ी, राकेश गिरी के साथ सरकार में दायित्वधारी ज्योति गैरोला, सुभाष बड़थ्वाल, कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बीजेपी ने वर्तमान विधानसभा सांसद महेंद्र भट्ट संगठन से जुड़े अनुभवों को देखते हुए जुलाई 2022 में उत्तराखंड में पार्टी की कमान सौंप दी। वह अप्रैल 2024 से राज्यसभा के सदस्य हैं। महेंद्र भट्ट की छात्र राजनीति से शुरुआत हुई थी। गढ़वाल मंडल में महेंद्र भट्ट को बीजेपी का ब्राह्मण चेहरा माना जाता है। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से भी महेंद्र भट्ट जुड़े रहे तो श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में 15 दिनों तक पौड़ी के कांसखेत जेल में भी बंद रहे।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1626)
- अपराध (129)
- मनोरंजन (279)
- शहर और राज्य (332)
- दुनिया (686)
- खेल (338)
- धर्म - कर्म (516)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (533)
- हेल्थ (162)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (399)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (52)
- उत्तर प्रदेश (186)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (126)
- बिहार (97)
- टेक्नोलॉजी (162)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (84)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (306)
- वीडियो (1013)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (66)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (0)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..