Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 1 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 1 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 और 3 जुलाई को घाना की ऐतिहासिक यात्रा पर जाएंगे, जो 30 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय के आर्थिक संबंध सचिव डम्मू रवि ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा, वे घाना के राष्ट्रपति से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने पर बातचीत होगी।

 

  • दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के मद्देनज़र सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों के साथ 'मंथन बैठक' की अध्यक्षता की। इस बैठक में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने और राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

 

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में बरेली स्थित ICAR-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने उपाधिधारक छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उन्हें 'विकसित भारत' के निर्माण में योगदान देने की शुभकामनाएं दीं।

 

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पीएम मोदी की एआई मिशन पहल के तहत साझा कंप्यूट सुविधा के लिए पहले 10,000 GPUs का लक्ष्य था, लेकिन अब तक 34,000 GPUs जोड़े जा चुके हैं और 6,000 और जुड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पीएम की सोच के चलते देश के युवाओं को अब 40,000 GPUs तक की सुविधा मिलेगी। यह कदम भारत को एआई तकनीक में आगे ले जाने की दिशा में बड़ा बदलाव लाएगा।

 

  • देहरादून में आयोजित अंतरिक्ष सम्मेलन में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अब अंतरिक्ष विज्ञान में अग्रणी देशों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि संचार, मौसम, रक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों में स्पेस टेक्नोलॉजी की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। हिमालयी राज्यों के विकास में अंतरिक्ष तकनीक अहम भूमिका निभाएगी।

 

  • चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने व्यासरपडी इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने 120 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में पर्यावरण अनुकूल और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दिया जाए।

 

  • भोपाल से वर्चुअल तरीके से मप्र ओलिंपिक संघ की वार्षिक बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण, सुविधा और प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने ओलिंपिक संघ को पूरा सहयोग देने की बात भी कही। बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और संघ अध्यक्ष रमेश मेंदोला भी शामिल हुए।

 

  • दिल्ली में भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी मैदान, जहां कभी संविधान की रक्षा के लिए लोग जुटे थे, अब वहां तेजस्वी यादव संसद से पास कानून को "कूड़ेदान में फेंकने" की बात कर रहे हैं। त्रिवेदी ने कहा कि INDI गठबंधन अब भी 50 साल पुरानी वोटबैंक वाली मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाया है।

 

  • केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पहले ASEAN-India क्रूज़ डायलॉग में हिस्सा लिया और बताया कि सरकार 5000 किलोमीटर लंबे जलमार्गों को बेहतर बनाने की योजना बना रही है। इसका मकसद भारत और ASEAN देशों को क्रूज़ के ज़रिए आपस में जोड़ना है। इससे सफर आसान होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

  • रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी को साफ और हरा-भरा बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को तेज़ी से इलेक्ट्रिक वाहनों में बदला जा रहा है, जिससे प्रदूषण कम होगा और लोगों को सस्ता सफर मिलेगा। धूल को रोकने के लिए निर्माण स्थलों पर स्मोक गन और स्प्रिंकलर जैसी तकनीकें लगाई जा रही हैं

 

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंदी भाषा विवाद पर कहा कि हम हिंदी या किसी भी भारतीय भाषा के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जब उद्धव ठाकरे सत्ता में थे, तो उन्होंने ही मशेलकर कमेटी की सिफारिश पर हिंदी को अनिवार्य किया था। फडणवीस ने उद्धव को 'पलटूराम' कहते हुए बताया कि अब उनकी सरकार इस विषय पर अध्ययन के लिए नई समिति बनाएगी, जो अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

 

 

For more visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?