Dark Mode
  • day 00 month 0000
3 जून 2025 आज का राशिफल: बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन?

3 जून 2025 आज का राशिफल: बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन?

 ग्रहों की चाल बताएगी आज किस राशि के सितारे हैं बुलंदी पर

 

Aaj Ka Rashifal 03 June 2025: आज का राशिफल 3 जून 2025, दिन मंगलवार, हर राशि पर हनुमान जी की कृपा बनी रहेगी। हर राशि का स्वामी ग्रह है। आज के राशिफल में 3 जून 2025 को कुछ राशियों के लिए मिला-जुला और कुछ के लिए जरूरी निर्णय लेने के लिए सावधानी बरतनी होगी। आज का पंचांग और राशिफल के अनुसार मेष और कर्क राशि के लिए आज लाभ के योग हैं। 3 जून, 2025 को राशियों का दिन कैसा रहेगा, आइए जानें आज की भविष्यवाणी में 12 राशियों मेष से मीन का राशिफल 3 जून 2025 आज का भाग्यफल।

 

मेष (Aries) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन मेष राशि के लिए उत्तम है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। व्यापारिक वर्ग को नए प्रोजेक्ट से लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में तरक्की से लंबे समय से आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य को लेकर बड़ों से सलाह लें। किसी प्रियजन से आज मुलाकात हो सकती है।

 

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि आज के दिन वृषभ राशि सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। कहीं बाहर लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा का प्लान रहेगा। आर्थिक मामलों में मन थोड़ा परेशान रहेगा। बाकी कोई दिक्कत वाली परिस्थितियां नहीं होंगी। विद्यार्थी वर्ग को आज खुशखबरी मिल सकती है। भविष्य को लेकर कोई निवेश की योजना बना सकते हैं।

 

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि आज के दिन मिथुन राशि ऊर्जावान रहेंगे। पार्टनर के साथ महत्वपूर्ण समय बिताएँगे। आय में वृद्धि के योग हैं। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के लिए किसी से सलाह लें। फिजूल की भागदौड़ से बचें।

 

कर्क (Cancer) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन कर्क राशि के लिए मिला-जुला रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है। अविवाहित वर्ग की शादी के रिश्ते की बात चल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। कोई सरप्राइज मिल सकता है। सेहत पर ध्यान दें। फिजूल के वाद-विवाद से बचें।

 

सिंह (Leo) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि वाले आज जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाएंगे चाहे कार्यक्षेत्र हो या पारिवारिक। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी बात पर फालतू टांग न अड़ाएं, नहीं तो दिन प्रभावित होगा। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत की जरूरत है।

 

कन्या (Virgo) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि वाले कार्यक्षेत्र में तरक्की से आप प्रसन्न रहेंगे। लव पार्टनर आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। घर की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। आर्थिक वृद्धि बनी रहेगी। आज व्यवहार में क्रोध को कम करें।

 

तुला (Libra) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि आज के दिन तुला राशि कानून मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थी को शिक्षा में मार्गदर्शन मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से थोड़ा तनाव रहेगा। भोजन से दूसरों को बांटे। जीवन साथी का पूरा साथ और भरोसा रहेगा। स्वास्थ्य में कोई भी लापरवाही न करें।

 

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि आज के दिन वृश्चिक राशि के लोग भविष्य के निवेश के लिए बड़ों से सलाह लें। आप किसी के बहकावे में न आएं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। जमीन-जायदाद को लेकर अच्छा समाचार मिल सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

 

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के करियर में खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी सभी सराहना करेंगे। व्यावसायिक स्थिति अच्छी रहेगी और आय के मार्ग खुलेंगे। आज नौकरी में बदलाव से तनाव दूर होगा। आपको आकस्मिक धन के लाभ हो सकते हैं।

 

मकर (Capricorn) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि आज के दिन मकर राशि को लाइफ पार्टनर के साथ तनाव बढ़ सकता है। थोड़ा गुस्से पर नियंत्रण रखें। करियर में तरक्की के आसार हैं और आय को लेकर चल रहे तनाव भी कम होंगे। किसी निवेश में दिलचस्पी बढ़ेगी लेकिन सलाह लेकर निर्णय लें। सेहत पर ध्यान दें।

 

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि का दिन अच्छा रहेगा। आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। आर्थिक स्थिति कम अच्छी रहेगी। दोस्तों का व्यापार में साथ मिलेगा। किसी डील को लेकर चल रही बात में तनाव हो सकता है।

 

मीन (Pisces) आज का राशिफल


आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के व्यवहार से कार्यक्षेत्र में लोग प्रभावित होंगे। आपको आकस्मिक धन के लाभ हो सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर बड़ों से सलाह लें। लव पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। किसी पुराने मित्र के आगमन से आज मन प्रसन्न रहेगा।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?