
आप का मास्टर स्ट्रोक, 'महिला सम्मान योजना' लागू
-
Ashish
- December 12, 2024
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने भी महिलाओं के खातों में सीधे नकदी ट्रांसफर करने की जादुई योजना लागू की है, जिससे सत्तारूढ़ पार्टी को कई राज्यों में दोबारा सरकार बनाने में जबरदस्त मदद मिली है।
हालांकि, महिलाओं के खातों में पैसे कब आएंगे, इस पर थोड़ा संशय है। गुरुवार को इस 'महिला सम्मान योजना' को लागू करते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से कहा कि अगले दो-तीन दिन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आपके घर आएंगे और आपका रजिस्ट्रेशन करके आपको कार्ड देंगे। इसके बाद आपके खातों में 2100 रुपये आने शुरू हो जाएंगे। दरअसल केजरीवाल ने कहा कि योजना लागू हो गई है, लेकिन 10-15 दिन में चुनाव घोषित होने वाले हैं, इसलिए अभी पैसे मिलना संभव नहीं है। वहीं, मुख्यमंत्री आतिशी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि किन परिस्थितियों में चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में पैसे आ सकते हैं।
आतिशी ने चुनाव से पहले पैसे आने की बताई शर्त
मीडिया से बात करते हुए आतिशी ने कहा, 'मार्च के महीने में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि उनके खाते में 1,000 रुपये की सम्मान राशि आएगी। लेकिन अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश रचकर और उन्हें गिरफ्तार करके हमारे विपक्षी दलों ने हर संभव कोशिश की कि यह योजना पास न हो। लेकिन जिस दिन से अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं, वे दिन-रात हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं और आखिरकार इतनी मुश्किलों के बावजूद आज दिल्ली सरकार ने इस योजना को पास कर दिया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन आने वाले 8-10 दिनों में शुरू हो जाएगा और अगर 15 जनवरी के बाद चुनाव की घोषणा होती है तो हमें उम्मीद है कि चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में एक किस्त जरूर आ जाएगी।'
आगे आतिशी ने कहा- अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली की महिलाओं से वादा किया है कि 1000 रुपये का वादा पूरा होने के बाद अब दिल्ली की हर महिला को 2100 रुपये मानदेय मिलेगा। क्योंकि कई महिलाएं अरविंद केजरीवाल के पास आईं और उनसे कहा कि इस महंगाई के जमाने में हजार रुपये शायद काफी नहीं होंगे और अगर कोई एक नेता है जो दिल्ली की महिलाओं का दर्द समझता है और उनकी आवाज सुनता है तो वो नेता अरविंद केजरीवाल हैं।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2077)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (375)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (223)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..