
Arjun Kapoor Confirms Breakup : अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप किया कंफर्म, आखिर क्या हो सकती है वजह?
-
Anjali
- October 29, 2024
Arjun Kapoor Confirms Breakup : अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर सुर्खियों में चल रही है। इस दौरान 'सिंघम अगेन' की पूरी टीम इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है। हाल ही में अर्जुन कपूर और 'सिंघम अगेन' की स्टार कास्ट दीपोत्सव सेलिब्रेशन में शामिल हुए। इस बीच उन्होंने एक छोटी-सी स्पीच दी और मलाइका अरोड़ा के साथ अपना ब्रेकअप भी कंफर्म कर दिया।
दीपोत्सव सेलिब्रेशन के दौरान वे फिल्म की टीम के साथ नजर आए। अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ के अलावा डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी वहां मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने स्पीच में कंफर्म किया की अभी वे सिंगल हैं। अब आखिरकार अर्जुन कपूर ने सबके सामने ब्रेकअप की खबरों पर मुहर लगा दी है।
2017 से मलाइका अरोड़ा संग रिलेशनशिप में थे अर्जुन
जानकारी के मुताबिक अर्जुन कपूर 2017 से मलाइका अरोड़ा के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। इस दौरान कपल ने कई वेकेशन पर इन्जॉय भी किया और अपने क्वालिटी टाइम की तस्वीरें भी शेयर की थीं। हालांकि कुछ महीने पहले उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। लेकिन मलाइका या अर्जुन ने इन पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। अब अर्जुन के स्टेटमेंट से साफ हो गया है कि मलाइका से उनकी राहें अलग हो गई हैं और अब वे सिंगल है।
मलाइका अरोड़ा का क्रिप्टिक पोस्ट
वहीं, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। मलाइका ने लिखा है- अपने आनंद को अपने सफर में रहने दो, ना कि किसी के अलग। वहीं, इस पोस्ट के बाद रात को अर्जुन ने भी कह दिया अभी वे सिंगल हैं। बता दें, अर्जुन कपूर फिल्म 'सिंघम अगेन' में एक विलेन के रोल में दिखेंगे, जो 1 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।
रिश्ता टूटने की क्या वजह?
वैसे तो किसी भी कारण को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की जा सकती लेकिन ऐसी खबरें आई थीं कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ शादी करने की इच्छुक थीं, जबकि अर्जुन इस समय अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। पिछले साल करण जौहर के शो में पहुंचे अर्जुन से जब मलाइका से शादी करने पर सवाल किया गया था तो एक्टर ने कहा था कि ये सही समय नहीं है इस सवाल के करने का। अर्जुन ने कहा था कि वो जब मलाइका के साथ आएंगे तो ही इस पर कोई बात करना पसंद करेंगे। हालांकि इस कारण की पुख्ता तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकती है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2082)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (849)
- खेल (378)
- धर्म - कर्म (638)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (563)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..