
Dr Manmohan Singh: देश को आर्थिक मंदी से बचाने वाली आवाज आज शांत
-
Ashish
- December 27, 2024
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर) को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी ख़भर आते ही पुरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी। वह उम्र से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। पूर्व पीएम के निधन को लेकर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की, जिसमें कहा गया, 'बहुत दुख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की आयु में निधन की सूचना दे रहे हैं।
ऐसे थे डॉ साहब
डॉ मनमोहन ने लोक सभा और राज्य सभा में एक लम्बा समय बिताया है लेकिन किसी भी सदस्य से उन्होंने मतभेद नहीं रखे। पक्ष हो या विपक्ष उन के सिर्फ वैचारिक मतभेद रहे है मन भेद नहीं रहे है । आज जब पूर्व प्रधानमंत्री नहीं रहे तो पक्ष और विपक्ष दोनों के ही सदस्य शोक में है
भारत सरकार के आज सभी कार्यक्रम रद्द
बता दे कुछ समय से उम्र से संबंधित चिकित्सा स्थितियों के लिए उनका इलाज किया जा रहा था और 26 दिसंबर 2024 को वे अचानक घर पर बेहोश हो गए। घर पर ही उन्हें बचाने के उपाय तुरंत शुरू किए गए। उन्हें रात 8:06 बजे नई दिल्ली के एम्स की मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर देश के कई बड़े नेताओं और हस्तियों ने पूर्व पीएम के निधन पर दुख जताया है। भारत सरकार ने आज (27 दिसंबर) के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
अंतिम संस्कार कल
डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार शनिवार (28 दिसंबर) को होने की उम्मीद है। मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में पंजाब में हुआ था। वे 2004 से 2014 तक लगातार दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। 2004 के लोकसभा चुनावों में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए के खिलाफ कांग्रेस की जीत के बाद उन्होंने पहली बार 2004 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने 2009 से 2014 तक अपना दूसरा कार्यकाल पूरा किया। उसके बाद 2014 में उनकी जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली। 33 साल तक सेवा देने के बाद वे इस साल की शुरुआत में राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..