Dark Mode
  • day 00 month 0000
अमेरिका जाने से पहले जान लें ये सख्त वीज़ा नियम

अमेरिका जाने से पहले जान लें ये सख्त वीज़ा नियम

अमेरिका जाने से पहले जान लें ये ज़रूरी नियम

हर साल हजारों भारतीयों का सपना होता है अमेरिका जाकर पढ़ाई करने, काम करने या घूमने का। लेकिन अब इस सपने को पूरा करने से पहले सतर्क रहना बहुत जरूरी है। अमेरिका वीज़ा नियम अब पहले से ज्यादा सख्त हो गए हैं। अमेरिकी एम्बेसी ने भारत में रह रहे लोगों को साफ चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति अपने वीज़ा की तय अवधि से ज्यादा अमेरिका में रुकता है, तो उसे न सिर्फ डिपोर्ट किया जा सकता है, बल्कि भविष्य में अमेरिका जाने पर हमेशा के लिए बैन भी लग सकता है। ये चेतावनी सोशल मीडिया पर तीसरी बार दी गई है, खासकर उन लोगों के लिए जो वर्क, स्टूडेंट या टूरिस्ट वीज़ा पर अमेरिका जाने की तैयारी में हैं।

 

 

वीज़ा की तारीख नहीं, इमिग्रेशन द्वारा तय स्टे पीरियड मानें

अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर उनके पास दस साल का वीज़ा है, तो वो उतने साल अमेरिका में रह सकते हैं। लेकिन अमेरिका वीज़ा नियम साफ कहते हैं कि स्टे पीरियड वही होता है जो इमिग्रेशन अधिकारी एंट्री के समय तय करते हैं। ट्रंप प्रशासन के नए नियमों के तहत अगर कोई विदेशी 30 दिन से ज्यादा रुकता है, तो उसे रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा, नहीं तो जुर्माना, जेल या डिपोर्ट होने का खतरा बना रहेगा। वीज़ा ओवरस्टे अब सिर्फ गलती नहीं, एक बड़ा अपराध माना जा रहा है।

 

एक छोटी गलती पड़ सकती है भारी

ट्रंप प्रशासन ने एक नया कार्यकारी आदेश जारी किया है जिसके तहत अमेरिका वीज़ा नियम और भी सख्त हो गए हैं। अब वीज़ा फ्रॉड या अवैध इमिग्रेशन में शामिल किसी भी व्यक्ति पर हमेशा के लिए अमेरिका यात्रा पर रोक लगाई जा सकती है। साथ ही, उन देशों या लोगों पर भी कार्रवाई होगी जो ऐसे मामलों को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में अगर आप अमेरिका जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको सभी इमिग्रेशन नियमों को गंभीरता से समझना और मानना होगा। एक दिन की भी ओवरस्टे आपको भविष्य के सपनों से दूर कर सकती है।

 

For more visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?