
उत्तराखंड में ट्रैक पर लापता हुई विदेशी महिलाओं को सकुशल रेस्क्यू
-
Ashish
- October 6, 2024
New Delhi
उत्तराखंड एसडीआरएफ और भारतीय सेवा की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में चमोली जिले के चौखंबा पर्वत से लापता दो विदेशी महिला ट्रेकर्स को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। रेस्क्यू टीम द्वारा चॉपर के माध्यम से ट्रैक पर रैकी करते हुए दोनों ट्रेकर्स को ढूंढ़कर चॉपर की सहायता से एयरलिफ्ट कर जोशीमठ हेलीपेड पर पहुँचाया गया।
महिलाओं की तलाश के लिए चलाया गया अभियान
चमोली के चौखंबा ट्रेक के लिए निकली अमेरिका और ब्रिटेन की दो महिला ट्रेकर्स बीते तीन दिनों से लापता थी। जिन्हें आज चौथे दिन रेस्क्यू किया गया।दोनों महिला पर्वतारोहियों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया था। बीते दिन महिला पर्वतारोहियों की खोजबीन के लिए सेना के हेलीकॉप्टर से एसडीआरएफ के चार जवानों को चौखंबा बेस कैंप पर उतारा गया था। जहां खोजबीन के दौरान एसडीआरएफ की टीम को पर्वतारोहियों का टेंट और स्लीपिंग बैग मिला था।
सेटेलाइट के माध्यम से किया गया संपर्क
लेकिन दोनों वहीं फंस गई, जिसको लेकर उन्होंने अपने अंबेसी से संपर्क कर अपने फंसे होने की जानकारी दी। इसके बाद लगातार वायुसेना के हेलीकॉप्टर से उनकी ढूंढ खोज की जारी थी। शुक्रवार एवं शनिवार को भी सर्च अभियान लगातार जारी रहा। वहीं देर रात एसडीआरएफ ने उनको सेटेलाइट के माध्यम से संपर्क किया तो दोनों के सुरक्षित रहने की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्हें आज रेस्क्यू कर लिया गया।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..