
कैसा रहेगा धनु(Sagittarius) राशि वालो का साल 2025
-
Chhavi
- January 12, 2025
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार धनु राशि, राशिचक्र की नौवीं राशि है। धनु राशि के लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। इसके साथ इस राशि के जातक धार्मिक होने के साथ-साथ बुद्धिमान होते हैं। धनु राशि के लोग प्रभावी, चमकदार और भविष्य के प्रति आशावादी नजरिए वाले होते हैं। धनु राशि के जातक मजबूत इच्छा शक्ति वाले होते हैं और वे किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देने का इरादा रखते हैं। इन्हें यात्रा करने का भी बहुत शौक होता है, साथ ही साथ ये लोग ईमानदार, स्पष्टवादी और उदार हृदय के होते हैं। इनकी खासियत ये भी है कि ये लोग हंसमुख और मस्ती-मजाक करने वाले होते हैं, ये जन्म से ही स्वभाव से चंचल और विनोदी होते हैं, इसका मतलब इनके रिश्ते बहुत गहरे और प्रभावशाली होते हैं।
जन्म तिथि और नाम के शुभ अक्षर:
जन्म तिथि: 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच पैदा होते हैं धनु राशि वाले।
नाम के शुभ अक्षर: ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे से शुरू होने वाले नामों की राशि धनु होती है।
ये भी पढ़े :- कैसा रहेगा वृश्चिक (Scorpio) राशि वालों का साल 2025
2025 में धनु राशि पर मुख्य ग्रहों के प्रभाव:
1. शनि (SATURN):
मार्च 2025 में शनि का गोचर आपके 4वे भाव (घर और परिवार) में रहेगा, जिससे पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं। यह समय शनि की ढैय्या का भी है, जिससे स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है।
2. गुरु (JUPITER):
गुरु का गोचर मई 2025 में आपके 7वे भाव (सम्बन्ध और साझेदारी) में होगा, जिससे वैवाहिक जीवन और साझेदारियों में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
3. राहु और केतु:
राहु का गोचर आपके 4वे भाव में जनवरी 2025 से होगा, जिससे मानसिक तनाव और घर में अशांति की स्थिति बन सकती है। इस समय में धैर्य और संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा।
केतु का गोचर आपके 10वे भाव (करियर) में होगा, जिससे करियर में अचानक परिवर्तन और अनिश्चितता की स्थिति बन सकती है। यह समय आत्मनिरीक्षण और अपने लक्ष्यों पर पुनर्विचार करने का है।
तो आइए जानते हैं, 2025 में धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति, करियर और व्यवसाय, स्वास्थ्य, प्रेम और सम्बन्ध का कैसा प्रभाव रहेगा।
1. आर्थिक स्थिति:
वर्ष की शुरुआत में आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। मार्च से पहले वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें। मार्च के बाद स्थिति में सुधार होगा, जिससे निवेश और बचत के अवसर मिलेंगे। हालांकि, केतु के प्रभाव से अचानक खर्चे और वित्तीय अनिश्चितता की स्थिति बन सकती है। इसीलिए बजट बनाना और अनावश्यक खर्चों से बचना आवश्यक होगा।
2. स्वास्थ्य:
शनि की ढैय्या और राहु के प्रभाव से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो किसी दुर्घटना या एक्सीडेंट की संभावना बन रही है, ऐसे में विशेषकर वर्ष की शुरुआत में सचेत रहें। आपको ज्यादा ऑयली फूड से बचना चाहिए और ऐसी जगह पर जाने से बचना चाहिए जहां पॉल्यूशन अधिक हो क्योंकि इससे आपको इंफेक्शन हो सकता है। विशेषकर मानसिक तनाव, नींद की कमी, और पेट संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, और पर्याप्त विश्राम आवश्यक है।
3. व्यवसाय और करियर:
मार्च 2025 तक कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा और चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं। मार्च के बाद शनि के चतुर्थ भाव में गोचर से घर और कार्यस्थल के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, केतु के प्रभाव से करियर में अचानक परिवर्तन और अनिश्चितता की स्थिति बन सकती है। इसलिए अपने कौशल और ज्ञान को अपडेट रखना आवश्यक होगा।
4. प्रेम और सम्बन्ध:
गुरु के 7वे भाव में गोचर से वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। सिंगल जातकों के लिए पुराने प्रेम संबंधों में पुनः जुड़ने का अवसर मिल सकता है। इस वर्ष कुछ चुनौतियां भी रहेंगी, परिवार का माहौल भी आपके खिलाफ हो सकता है, इसलिए आपको अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करनी चाहिए। हालांकि, राहु के प्रभाव से रिश्तों में कुछ भ्रम और असमंजस्य की स्थिति बन सकती है। स्पष्ट संवाद और विश्वास बनाए रखना आवश्यक होगा।
ये भी पढ़े :-लोहड़ी का महत्व और उसके पीछे की परंपरा और इतिहास
शुभ रत्न और रंग (LUCKY GEMSTONE AND COLOR)
शुभ रत्न: पुखराज (YELLOW SAPPHIRE) इसे पहनने से ग्रह मजबूत होता है, और व्यक्ति की आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
शुभ रंग: पीला और सफेद रंग शुभ माने जाते हैं।
शुभ दिन: गुरुवार और रविवार
उपाय:
गुरुवार को व्रत रखें और पीला वस्त्र पहनें।
शनिवार को काले तिल दान करें
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..