
Aaj ka Rashifal, 04 February 2025 : मेष, वृषभ, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को आज मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
-
Neha
- February 4, 2025
Aaj ka Rashifal, 04 February 2025 : आज 04 फरवरी 2025, मंगलवार है। 4 फरवरी का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस दिन भाग्य का साथ मिलेगा, रुके हुए काम पूरे होंगे और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। खासतौर पर मेष, वृषभ, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है।
मेष (Aries)
मेष राशि के जातक को के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। संतान से जुड़े कामों को लेकर आप कुछ भागदौड़ में लगे रहेंगे, तभी उनका किसी नए कोर्स में दाखिला होगा। आप किसी मकान की खरीदारी के लिए कोई लोन आदि अप्लाई कर सकते हैं। आपको सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जग सकती है।
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदा दिलाने वाला रहेगा। जो लोग शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करते हैं, उनके लिए कल दिन अच्छा रहेगा, उन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल न दिखाएं।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपके कामों की गति धीमी रहेगी। पारिवारिक रिश्ते में यदि किसी बात को लेकर गलतफहमी चल रही है, तो वह भी दूर होगी। महिला मित्रों से आप थोड़ा दूरी बनाकर रखें, क्योंकि कार्य क्षेत्र में वे आपकी चुगली लगा सकती हैं। आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आएगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे।
ये भी पढ़ें- 'Z' नाम वाले लोग क्यों होते हैं सबसे अलग जानें इनकी पर्सनालिटी प्यार और करियर की खासियतें
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी बिजनेस के काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके बॉस आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। पारिवारिक मामलों को लेकर आप थोड़ा टेंशन में रहेंगे। आपके किसी मित्र से आप कोई धन संबंधी मदद मांग सकते हैं।
सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो युवा रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके स्वभाव के कारण आपसे कोई गलती हो सकती है। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी इनकम का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।
तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों के कामों में कुछ नई कठिनाइयां आएंगी। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आप अपने विरोधियों की चालों को समझने की कोशिश करें। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वए अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप कोई नया इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न ले। आपके मन में कुछ उलझन रहने से आप परेशान रहेंगे। रोजगार के आपको बेहतर अवसर मिलेंगे। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिलकर निपटने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें- सपनों को हकीकत बनाते हैं Y नाम वाले, जानिए इनकी सफलता का राज
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने कामों में ढील बिल्कुल न दें। आपको किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को घर में रहकर ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से यदि आपने कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। राजनीति में सक्रिय लोगों को अपने आसपास रह रहे लोगों की चालों को समझना होगा।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कठिनाइयों भरा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। पारिवारिक मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी। जीवनसाथी से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो अब वह भी दूर होगी। आप अपने घर नया वाहन लेकर आ सकते हैं। बिजनेस में आपका धन यदि डूबा हुआ था, तो उसके भी आपको वापस मिलने की संभावना है। आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।
ये भी पढ़ें- क्या बनाता है 'X' नाम वाले लोगों को अद्भुत जानिए इनके जीवन के बारे में
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों की सेहत कुछ नरम-गरम रहने के आसार हैं। आप अपने अच्छी सोच का लाभ उठाएंगी। आपको किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा। अत्यधिक तले-भुने भोजन से परहेज रखें। सामाजिक कार्य में आपकी छवि और निखरेगी। आपको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगाष आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..