Dark Mode
  • day 00 month 0000
रेप केस में गिरफ्तार आप विधायक हरमीत पुलिस पर फायरिंग कर हुआ फरार

रेप केस में गिरफ्तार आप विधायक हरमीत पुलिस पर फायरिंग कर हुआ फरार

पंजाब (Punjab) के आम आदमी पार्टी (आप) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस की हिरासत से फरार हो गया है। महिला से रेप के मामले में आरोपी पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद लोकल थाने ले जाते समय पठानमाजरा और उसके साथियों ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

 

आप विधायक हरमीत को हरियाणा के करनाल से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस जब हरमीत को थाने लेकर जा रही थी उस दौरान वह और उनके साथियों ने फायरिंग की। घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है।


सूत्रों के मुताबिक, पटियाला के सनौर से विधायक हरमीत पठानमाजरा पर आरोप है कि उसने पुलिसकर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ाई और फरार हो गया। वो और उसका साथी एक स्कार्पियो और एक फॉर्च्यूनर लेकर भागा। पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को पकड़ लिया। वहीं स्कॉर्पियो में सवार विधायक वहां से फरार हो गया।


पंजाब के सन्नौर विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक हरमीत पर पठानमाजरा की पूर्व पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुए रेप केस के पुराने मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। जिसमें विधायक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह मामला था कि जीरकपुर की एक महिला जिसने आरोप लगाया था कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में शादीशुदा होते हुए भी 2021 में शादी कर ली।


पटियाला के सिविल लाइंस थाने में आप विधायक हरमीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। FIR के मुताबिक, पठानमाजरा पर रेप, धोखाधड़ी और आपराधिक रूप से डराने धमकाने के आरोप दर्ज किए गए हैं। उसके बाद पुलिस ने रेप केस गिरफ्तारी में हरमीत को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया था।


आप विधायक हरमीत पठानमाजरा ने हाल ही में पंजाब सरकार की बाढ़ राहत पर आलोचना की थी, उन्होंने कहा कि अगर सच बोलने के लिए पार्टी उन्हें निलंबित या निकाल देना चाहती है, तो बिल्कुल ऐसा कर सकती है। लेकिन वह अपने लोगों के साथ खड़े रहेंगे और उनकी बात को सामने रखेंगे। जिसके बाद उनकी सुरक्षा हटा ली गई।

 

पुलिस हिरासत से भागा आप विधायक हरमीत पठानमाजरा के मामले में पुलिस ने कहा कि फरारी का मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी गई है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?