_big_730x400.webp)
नीला ड्रम कांड के बाद अब 'सांप प्रेम कथा' – पत्नी ने रचाया खेल
-
Manjushree
- April 18, 2025
मेरठ में नीला ड्रम कांड के बाद प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने सांप से कटवाया पति को
प्रेम और ज़हर की खतरनाक साजिश: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड नीले ड्रम के बाद अब मेरठ सांप मर्डर केस सामने आया है। जहाँ पत्नी ने प्रेमी के साथ रची साजिश और मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
अब मेरठ सांप मर्डर केस में पत्नी ने पति की प्रेमी संग मिलकर न सिर्फ हत्या की, बल्कि पकड़े जाने के डर से पति की मौत को सांप के काटने की कहानी फैला दी। मेरठ के अकबरपुर सादात गांव के अमित कश्यप की मौत वाइपर सांप के काटने से नहीं हुई थी। हत्या उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर सांप से कराई। पुलिस ने घटना की जांच के बाद बुधवार को मेरठ सांप मर्डर केस का खुलासा किया।
पुलिस मेरठ सांप मर्डर केस की जांच में पता चला कि प्रेमी और पत्नी का क्राइम प्लान अमित कश्यप का पहले गला दबाकर हत्या करना और फिर हत्या को हादसे के रूप में बदलना था। पत्नी ने अमित के बिस्तर पर जहरीला सांप छोड़ दिया। जब पोस्टमार्टम हुआ तो रिपोर्ट में पता चला कि अमित कश्यप की दम घुटने से मौत हुई, जिसकी पुष्टि पुलिस ने की। पुलिस ने बुधवार देर रात दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर खुलासा किया है।
मेरठ के हसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में अमित उर्फ मिक्की का मृत शरीर रविवार सुबह उसके बिस्तर पर पड़ा मिला था। अमित के शव के नीचे एक जिंदा सांप मिला था। अमित के शरीर पर सांप के डसने के कई निशान थे। जिसे देखकर अमित के घरवालों ने सांप के डसने से अमित की मौत का दावा किया। सांप को देखकर परिवार वालों ने तुरंत सपेरे को बुलाया। मेरठ सांप मर्डर केस के परिजनों ने इसके पीछे एक साजिश का अंजाम पुलिस को बताया था।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..