Dark Mode
  • day 00 month 0000
नागपुर के महल के बाद हंसपुरी में भी बवाल

नागपुर के महल के बाद हंसपुरी में भी बवाल


नागपुर हिंसा: नागपुर के महल के बाद हंसपुरी में भी देर रात में बवाल का मामला देखने को मिला, जिसमें कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। नागपुर के हंसपुरी इलाके में देर रात कुछ अनजान लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

 

ओल्ड भंडारा रोड के पास भी रात 10:30 से 11:30 बजे के बीच हंसपुरी में एक और झड़प हुई। एक भीड़ ने कई वाहनों को आग की चपेट में झोंक दिया और घरों और एक क्लिनिक में तोड़फोड़ की।

 

हंसपुरी इलाके में रात हिंसा भड़की और अज्ञात लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ की, वाहनों में आग लगा दी और दुकानों और गाड़ियों पर पथराव भी किया। बता दें कि महल इलाके में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिससे शहर में तनाव बढ़ गया था। इस हिंसा के बाद हंसपुरी के कई इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

 

 

 

नागपुर के महल के बाद हंसपुरी में भी बवाल

नागपुर पुलिस आयुक्त ने बताया कि नागपुर शहर के कोतवाली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, कपिल नगर, गणेशपेठ, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है। यह कर्फ्यू अगले आदेश तक लगा रहेगा।

 

 ये भी पढ़े- पृथ्वी से पहुंचे साथियों को देख झूम उठीं सुनीता विलियम्स

 

बता दें कि औरंगजेब की कब्र विवाद को लेकर महाराष्ट्र में चल रहा विवाद सोमवार को हिंसक हो गया। मध्य नागपुर में एक समुदाय की पवित्र पुस्तक जलाने की अफवाह फैलने के बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में तीन पुलिसकर्मियों समेत नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसके तहत पुलिस ने महल के कई इलाकों में तलाशी करने के बाद 15 लोगों को गिरफ्तार किया।

 

नागपुर पुलिस के डीसीपी (ट्रैफिक) अर्चित चांडक ने बताया कि घटना गलतफहमी के कारण हुई। स्थिति अब नियंत्रण में है। पत्थरबाजी हो रही थी, इसलिए हमने बल प्रयोग किया और आंसू गैस का प्रयोग भी इस्तेमाल किया। कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अर्चित चांडक के पैर में भी चोट आई है।

 

सूत्रों के अनुसार औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर तनाव के बाद शांति बहाली और स्थिति नियंत्रण करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत नागपुर शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। धारा 163 लागू कर पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हिंसा के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है और जिसने भी कानून को अपने हाथ में लिया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?