
Air Strike in Pakistan: जब 'सिंदूर' बना पाकिस्तानियों के लिए डर का नाम!
-
Chhavi
- May 7, 2025
Air Strike in Pakistan के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। भारत ने मंगलवार रात पाकिस्तान और POK के कई आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की। इस हमले को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया, जो अब पाकिस्तानियों के लिए डर और हैरानी का दूसरा नाम बन गया है। भारत की इस सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के लोग सोशल मीडिया और गूगल पर लगातार Operation Sindoor से जुड़े सवाल सर्च कर रहे हैं। पाकिस्तानी गूगल पर "Operation Sindoor kya hai", "Sindoor Attack", "India Operation Sindoor", और "Sindoor ka matlab" जैसे कीवर्ड बार-बार टाइप कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, वहां के लोग अब सिर्फ एयर स्ट्राइक की जानकारी नहीं, बल्कि "सिंदूर" शब्द के मायने तक जानना चाह रहे हैं। कुछ यूजर्स ने "Sindoor kya hota hai" जैसे सवाल भी सर्च किए हैं, जो इस ऑपरेशन के नाम को लेकर उनकी उलझन को साफ दिखाता है। इस पूरे घटनाक्रम ने पाकिस्तान के नागरिकों को न सिर्फ भारत की सैन्य ताकत से अवगत कराया, बल्कि भारतीय संस्कृति के प्रतीकों से भी रूबरू कराया है। वहीं दूसरी ओर, Air Strike in Pakistan, India Strikes Pakistan, और India Attack on Bahawalpur जैसे कीवर्ड भी पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर दिखा दिया कि भारतीय सेना सिर्फ गोलियों से नहीं, नामों से भी मनोवैज्ञानिक दबाव बना सकती है। पाकिस्तान की जनता अब जानना चाह रही है कि आखिर ये "सिंदूर" क्या है, जो उनके लिए इतनी बड़ी चिंता बन गया है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..