
अमेरिका-चीन Trade talk : लंदन में होगी बड़ी सौदेबाज़ी!
-
Chhavi
- June 9, 2025
अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रही Trade War अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। सोमवार को लंदन में दोनों देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधि एक अहम Trade Talk के लिए आमने-सामने बैठेंगे। इस बैठक को ट्रेड वॉर को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इस बैठक की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेन्ट, कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक और ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमीसन ग्रीर शामिल होंगे। दूसरी तरफ, चीन की ओर से वाइस प्रीमियर हे लिफेंग भाग लेंगे, जिनकी यूके यात्रा 8 से 13 जून तक तय है। इस वार्ता से पहले ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसे ट्रंप ने "बहुत अच्छी" बताया। यह फोन कॉल Trade War शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की पहली बातचीत थी।
मई में स्विट्ज़रलैंड में हुई पिछली वार्ता के बाद दोनों देशों ने एक अस्थायी समझौता किया था, जिसे ट्रंप ने "टोटल रीसेट" कहा। इसके तहत अमेरिका ने चीनी उत्पादों पर टैरिफ 145% से घटाकर 30% कर दिया, जबकि चीन ने अमेरिकी सामान पर शुल्क घटाकर 10% कर दिया और जरूरी खनिजों के निर्यात की बाधाएं कम करने का वादा किया। लेकिन हाल के हफ्तों में रिश्तों में फिर से तनाव आ गया है। ट्रंप ने चीन पर समझौता तोड़ने का आरोप लगाया, जबकि चीन ने अमेरिका पर गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाया। अमेरिका का दावा है कि चीन ने अब तक महत्वपूर्ण खनिजों और रेयर अर्थ मैग्नेट का निर्यात पूरी तरह से बहाल नहीं किया है। हालांकि, चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कुछ रेयर अर्थ एक्सपोर्ट लाइसेंस को मंजूरी देने की बात कही है। ट्रंप का कहना है कि शी ने इन खनिजों के व्यापार को फिर से शुरू करने पर सहमति जताई है। अब सभी की निगाहें लंदन में होने वाली इस Trade Talk पर टिकी हैं। क्या ये वार्ता महीनों से जारी Trade War को खत्म कर पाएगी या फिर एक नया मोड़ लेगी? जवाब बहुत जल्द मिल सकता है।
For more visit The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2077)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (845)
- खेल (375)
- धर्म - कर्म (636)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (489)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (56)
- उत्तर प्रदेश (222)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (182)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..