Dark Mode
  • day 00 month 0000
पश्चिमी सूडान में बड़ा हादसा: भूस्खलन से कई लोगों की मौत

पश्चिमी सूडान में बड़ा हादसा: भूस्खलन से कई लोगों की मौत

पश्चिमी सूडान में प्रकृति ने कहर बरपाया है। पश्चिमी सूडान भूस्खलन से पूरा गांव मिट्टी में दब गया और कम से कम 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मार्रा पर्वतीय क्षेत्र में हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि पूरे गांव में सिर्फ एक बच्चा जिंदा बच पाया। यह सूडान बड़ा हादसा अब तक की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा में से एक बताया जा रहा है।

 

तीव्र बारिश के बाद आया यह भूस्खलन से मौतें का सिलसिला पूरे दारफुर इलाके को दहला गया। स्थानीय समूहों का कहना है कि गांव पूरी तरह मिट्टी में समा गया है। संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों से तुरंत मदद की गुहार लगाई गई है। इस पश्चिमी सूडान गांव हादसा ने युद्ध और भुखमरी से पहले से जूझ रहे सूडान की परेशानी और बढ़ा दी है।

 

सूडान लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि भारी बारिश की वजह से पहाड़ धंस गए और पूरा गांव मिट्टी में समा गया। इस पश्चिमी सूडान भूस्खलन में महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में मारे गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हालात इतने खराब हैं कि शवों को निकालने तक के लिए साधन नहीं हैं।

 

दारफुर क्षेत्र पर नियंत्रण रखने वाले आंदोलन ने कहा कि इस सूडान बड़ा हादसा से निपटने के लिए वैश्विक मदद बेहद जरूरी है। लाशों को निकालने और घायलों को बचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं को अपील भेजी गई है। बताया गया कि इस भूस्खलन से मौतें इतनी बड़ी हैं कि पूरा इलाका त्रासदी का गवाह बन चुका है।

 

पहले से ही गृहयुद्ध झेल रहे सूडान में लोग अब दोहरी मार झेल रहे हैं। युद्ध और भूख से परेशान लोगों ने मार्रा पर्वतीय क्षेत्र में शरण ली थी, लेकिन अब वही इलाका पश्चिमी सूडान गांव हादसा का शिकार हो गया। यहां दवाइयों और खाने की भारी कमी है और लोग मदद का इंतजार कर रहे हैं।

 

सूडान में बीते दो साल से जंग जारी है और आधी से ज्यादा आबादी भुखमरी से जूझ रही है। ऐसे में यह पश्चिमी सूडान भूस्खलन लोगों के लिए और भी बड़ा संकट बन गया है। दारफुर क्षेत्र में यह त्रासदी इस बात का सबूत है कि प्रकृति और युद्ध, दोनों ने मिलकर सूडान को तबाह कर दिया है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?