
कल होगा देश भर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानें क्या है ये ?
-
Renuka
- May 6, 2025
भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। इसी कड़ी में गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किए हैं कि वे सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, मॉल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में मॉक ड्रिल यानी अभ्यास ड्रिल कराएं। इसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में आम जनता, सुरक्षाकर्मियों और बचाव दलों की तत्काल प्रतिक्रिया और तैयारी की जांच करना है। आखिर क्या है मॉक ड्रिल ?
मॉक ड्रिल एक ऐसा पूर्व नियोजित अभ्यास है, जिसमें आपदा या खतरे की स्थिति का नाटकीय ढंग से प्रदर्शन किया जाता है ताकि यह देखा जा सके कि लोग उस समय कैसी प्रतिक्रिया देंगे। इसमें कई बार असली जैसी स्थिति बनाई जाती है जैसे कि- कहीं आग लग गई हो, आतंकी हमला हुआ हो या भूकंप आया हो। लोगों को उस परिस्थिति में सुरक्षित निकालने और राहत कार्यों को अंजाम देने की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास कराया जाता है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..