
Today Weather : देशभर में ठंड और कोहरे का कहर जारी, जानें 04 जनवरी का मौसम
-
Renuka
- January 4, 2025
Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में लगातार लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद जताई है। दिल्ली के साथ कई क्षेत्रों में शीतलहर के साथ कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं देर सुबह सूर्यदेव के दर्शन हो रहे है।
दिल्ली में आज का मौसम
शनिवार को दिल्ली के कई स्थानों पर कोहरा देखने को मिल रहा है और साथ ही कोहरे के बढ़ने की उम्मीद भी है। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है। दूसरी ओर तेज हवाएं भी चलेगी की संभावना है और इन हवाओं की गति करीब 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी।
पहाड़ी राज्यों में मौसम का क्या हाल
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो यहां बर्फबारी के साथ तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही कुकरमाग, कुपवाड़ा, श्रीनगर में पारा लगातार नीचे गिर रहा है। बता दें कि आज उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक यह मौसम 9 जनवरी तक ऐसा ही रहने वाला है।
कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी
पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़ दिल्ली, यूपी के कई भागों में देर रात और सुबह घना कोहरा देखने को मिला। वहीं हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय के कुछ भागों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
बिहार में कितनी ठंड
बिहार में ठंडी हवाओं की वजह से करीब राजधानी पटना समेत करीब 24 जिलों में हाल-बेहाल है। न्यूनतम तापमान में कई दिनों से कमी देखी जा रही है। कड़ाके की ठंड में वृद्धि के साथ कनकनी का प्रभाव भी देखा जा रहा है। यहां अधिकतम और न्यनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा जा रहा है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..