
एलन मस्क की स्टारलिंक कंपनी को भारत में मिला लाइसेंस
-
Manjushree
- June 6, 2025
भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी को एक नया आयाम मिलने जा रहा है। एलन मस्क (Elon Musk) की स्पेस-एक्स कंपनी स्टारलिंक को भारत के दूरसंचार मंत्रालय से सैटेलाइट इंटरनेट सेवा देने का लाइसेंस मिल चुका है। अब जल्द ही देश के दूरदराज के इलाकों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाया जा सकेगा।
इस मंजूरी के बाद Starlink, भारत में सैटेलाइट बेस्ड स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस शुरू करने वाली तीसरी कंपनी बन गई है। इससे पहले भारती एयरटेल की OneWeb और Reliance Jio को भी ऐसी सेवाओं के लिए अनुमति दी जा चुकी है।
भारत में स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस शुरू करने से पहले स्टारलिंक को इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) से भी अनुमति लेनी होगी। कंपनी ने इसके लिए जरूरी सभी विवरण पहले ही IN-SPACe को सौंप दिए हैं, लेकिन अब तक आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है। जब तक यह स्वीकृति नहीं मिलती, तब तक स्टारलिंक अपनी सेवाएं शुरू नहीं कर सकती।
Starlink, एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा संचालित एक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा है, जो लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट्स पर आधारित है। इस तकनीक के जरिए दुनिया के दूर-दराज और इंटरनेट से वंचित क्षेत्रों में भी हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा पहुंचाई जा सकती है। पिछले काफी समय से यह चर्चा में रहा है कि स्टारलिंक जल्द ही भारत में अपनी सेवाएं शुरू करेगी, और अब लाइसेंस मिलने के बाद यह संभावना और भी प्रबल हो गई है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि satellite internet service टेलीकम्युनिकेशन के क्षेत्र में एक नई क्रांति है, जैसे तकनीकी गुलदस्ते में एक ताज़ा फूल जुड़ गया हो। पहले जहां केवल फिक्स्ड लाइन होती थी जिसे मैन्युअली घुमाना पड़ता था, वहीं आज हम ब्रॉडबैंड और मोबाइल कनेक्टिविटी दोनों का लाभ उठा रहे हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..