
Vizhinjam पोर्ट पर MSC Irina की एंट्री
-
Chhavi
- June 9, 2025
भारत के समुद्री इतिहास में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया, जब दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज MSC Irina पहली बार दक्षिण एशिया के किसी बंदरगाह पर पहुंचा। MSC Irina ने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित विजिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट पर सफलतापूर्वक डॉकिन्ग की और यह ऐतिहासिक पल पूरे भारत के लिए गर्व का विषय बन गया। यह जहाज मंगलवार तक पोर्ट पर रहेगा। इस विशालकाय जहाज की कमान थामे हैं केरल के त्रिशूर के रहने वाले कैप्टन विली एंटनी, जो खुद भी भारत के लिए यह क्षण गौरवशाली बना रहे हैं। इससे पहले इसी पोर्ट पर MSC Türkiye और MSC Michel Cappellini जैसे आइकॉन क्लास जहाजों की भी एंट्री हो चुकी है, लेकिन MSC Irina ने सबको पीछे छोड़ दिया है। MSC Irina की बात करें तो इसकी क्षमता 24,346 TEU (Twenty-foot Equivalent Unit) है, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज बनाती है। इसकी लंबाई 399.9 मीटर और चौड़ाई 61.3 मीटर है, यानी यह लगभग 4 फुटबॉल मैदानों के बराबर है! ये जहाज एकसाथ 26 स्तरों में कंटेनर स्टैक कर सकता है, जो इसे लॉन्ग डिस्टेंस कंटेनर ट्रांसपोर्ट के लिए एकदम परफेक्ट बनाता है। यह मेगा शिप पहले चीन और दक्षिण कोरिया के पोर्ट्स पर रुका और वहां से होते हुए भारत आया है। यहां से यह फिर सिंगापुर लौटेगा। इसकी शुरुआत मार्च 2023 में हुई थी और अप्रैल 2023 से यह सर्विस में है। इसमें लेटेस्ट एनर्जी-सेविंग टेक्नोलॉजी लगी है जो इसे पारंपरिक जहाजों से 4% तक अधिक कार्बन-कम प्रदूषण वाला बनाती है। MSC Irina का आगमन न केवल भारत की समुद्री क्षमताओं को दिखाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि भारत अब वर्ल्ड क्लास पोर्ट फैसिलिटीज की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। MSC Irina ने आज साबित कर दिया कि भारत अब केवल ग्राहक नहीं, ग्लोबल शिपिंग का एक सशक्त हब भी बन चुका है।
A Deacade ago, it was impossible to imagine that a massive container like MSC Irina would deck Vizhinjam port. Today, it arrived at international sea port in vizhinjam. It is worlds largest container ship. It will make it's maiden south asian Stop, enhancing Ports reputation in… pic.twitter.com/S0lIPnmwHD
— shashwat3852 (@vishwagurubhar) June 9, 2025
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..