Dark Mode
  • day 00 month 0000
नहीं रहे मशहूर एक्टर मुकुल देव, चल रहे थे लंबे समय से बीमार

नहीं रहे मशहूर एक्टर मुकुल देव, चल रहे थे लंबे समय से बीमार


फिल्मों और टीवी के जाने-माने मशहूर एक्टर मुकुल देव (Mukul Dev) ने बीती देर रात अंतिम सांस ली। 'सन ऑफ सरदार', 'आर राजकुमार', 'जय हो' एक्टर ने 54 की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

 

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए यह बेहद दुखद खबर है। एक्टर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मुकुल देव लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा था, जिसके बाद उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ दिया।

 

एक्टर मुकुल देव के 'सन ऑफ सरदार' फिल्म के को-एक्टर विंदू दारा सिंह ने मीडिया को निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुकुल बीते कुछ समय से बीमार थे, अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जिसके बाद उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उन्होंने एक्टर संग अपना एक वीडियो शेयर करके दुख जताया है और लिखा- RIP ब्रदर मुकुल देव, आपके साथ बिताया हुआ समय हमेशा संजोकर रखूंगा और मैं आपका 'सन ऑफ सरदार 2' का अंतिम गाना होगा जहां आप दर्शकों में खुशी और आनंद फैलाएंगे और उन्हें हंसाते हुए लोटपोट कर देंगे।

 

शनिवार की सुबह एक्टर मुकुल देव के दोस्त, सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियां और जान-पहचान को जब पता चला कि मुकुल देव इस दुनिया में नहीं रहे तो लोग उनके घर पहुंचने लगे। कहा जा रहा है कि वह पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। तबीयत खराब होने की वजह से वह अस्पताल में भी भर्ती हुए थे।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?