
Health Tips : कड़ाके की ठण्ड में खाएं ये चीजें, पूरे साल आपसे कोसों दूर रहेंगी बीमारियां
-
Neha
- January 1, 2025
Health Tips : इन दिनों ठंड का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है और लोग इस सर्दी के आनंद ले रहे हैं। सर्दियां आते ही हम अपने शरीर को गर्म रखने के लिए हीटर और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं, जो कि सिर्फ हमें ऊपर से ठण्ड से बचाता है। लेकिन हम अपने शरीर के अंदर की गर्माहट को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे कई बार हम बीमार भी पड़ जाते हैं। दरअसल इस मौसम में हमारा शरीर ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है, इसीलिए हमें हमारी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो न सिर्फ हमें ठण्ड से बचाएं, बल्कि हमारी इम्युनिटी को भी बूस्ट करें, ताकि हम फ्लू और इन्फेक्शन्स से बचे रह सकें। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में, जिन्हें आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर खुद को फिट और तंदरुस्त रख सकते हैं।
गुड़
गुड़ में भरपूर मात्रा में कैलोरी पाई जाती है, जो हमें थकान से दूर रखती है साथ ही साथ शरीर को गर्म भी रखती है। सर्दियों में गुड़ का सेवन या तो सीधे खाने के साथ कर सकते हैं, या इसका इस्तेमाल लड्डू बनाने में किया जा सकता है। गुड़ के सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

घी
सर्दी हो या गर्मी, घी का सेवन बहुत लाभदायक होता है। सर्दी में घी का इस्तेमाल करने से इसका कोई नुकसान नहीं होता। घी में फैटी एसिड मौजूद होता है, जो शरीर के तापमान और गर्मी को संतुलित बनाए रखता है। सर्दियों में हमारी स्किन रूखी हो जाती है। ऐसे में घी का खाने में इस्तेमाल करने से हमारे शरीर में ल्युब्रिकेंट मौजूद रहता है, जिससे हमारी स्किन रूखी नहीं पड़ती और सर्दी में भी ग्लो करती है।

गोंद
सर्दियों में अगर गोंद के लड्डू नहीं खाए, तो पूरा साल फीका-फीका लगता है। इस लड्डू को सेहत का खजाना माना जाता है। गोंद सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखता है, जिससे ठण्ड का असर कम महसूस होता है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर होता है, जो हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह शरीर में तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है, खासकर मेहनत करने वाले लोगों और बच्चों के लिए।

आंवले का मुरब्बा
सर्दियों में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आंवले का मुरब्बा शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है और संक्रमण से बचाव करता है। सर्दियों में पाचन तंत्र सुस्त हो जाता है, ऐसे में आंवले के मुरब्बे में मौजूद फाइबर कब्ज से राहत दिलाता है। सर्दियों के मौसम में सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में आंवले का मुरब्बा हमें दिनभर एक्टिव बनाए रखता है।

मोटा अनाज
मोटा अनाज, जैसे बाजरा, ज्वार, रागी की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में इन्हें खाने से शरीर को प्राकृतिक गर्मी मिलती है, जो हमें ठण्ड से बचाने में मदद करती है। अक्सर सर्दियों में हम हाई कैलोरी वाला फूड खाते हैं, जिससे हमारा वजन आसानी से बढ़ जाता है। लेकिन मोटा अनाज कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला होता है, जो वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है। साथ ही साथ कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन करता है और दिल की बीमारियों से बचाव करता है।

इसलिए आज से ही इन चीज़ों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करें और सर्दियों का जमकर लुफ्त उठाएं और साथ साथ ही साथ अपने शरीर को पूरे साल मजबूत बनाए रखें।
Artical Edited by Chhavi Mishra
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..