
गर्मियों में डिहाइड्रेशन (dehydration) से बचना है तो तरबूज (watermelon) है रामबाण
-
Manjushree
- April 10, 2025
तरबूज (watermelon) में लगभग 90% पानी होता है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
Benefits of Watermelon: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। भीषण गर्मी के दिनों में खान-पान का विशेष ध्यान देना होता है। इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन किया जाता है जिससे शरीर को भरपूर मात्रा में पानी और पोषक तत्व मिल सकें। ऐसे में खुद को तरोताजा रखने के लिए जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्मियों के मौसम में सबसे सुखद अनुभव देने वाले फलों में से एक तरबूज भी है। गर्मी में हाइड्रेटेड रहना है तो तरबूज (watermelon) का जूस पीना कई तरह से फायदेमंद होता है।

आइए जानें कि तरबूज (watermelon) किस तरह तरबूज का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
- तरबूज (watermelon) शरीर को हाइड्रेट रखता है, पाचन में सुधार करता है, और त्वचा के लिए भी अच्छा होता है।
- ज्यादातर लोग तरबूज को उसकी हाइड्रेटिंग क्वालिटी और विटामिन रिच इंग्रीडिएंट्स के लिए जानते हैं, लेकिन इस फल में मेंटल हेल्थ बेनेफिट्स भी मौजूद हैं।
- तरबूज(watermelon) में भरपूर मात्रा में विटामिन बी 6 होता है, जो सेरोटोनिन रिलीज करने के लिए जरूरी है। सेरोटोनिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो मूड को हैंडल करता है।
- तरबूज (watermelon) में भरपूर मात्रा में सेरोटोनिन होने से खुशी की भावनाओं को बढ़ावा मिलता है, जो संभावित रूप से डिप्रेशन और एंग्जाइटी के लक्षणों को कम कर सकता है।
- तरबूज (watermelon) लाइकोपीन का बहुत अच्छा स्रोत है। यह एक एंटीऑक्सिडेंट है, जो फ्री रैडिकल्स को कम करने में मदद करता है, जिससे संभवतः शरीर के ऊतकों और अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।
- तरबूज (watermelon) का जूस पीने का एक लाभ यह भी है कि इससे आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। इस कारण ही आप हृदय के रोगों से बच जाते हैं।
- तरबूज (watermelon) में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र दुरुस्त करता है और कब्ज की परेशानी से छुटकारा दिलाता है।
- तरबूज में मैग्नीशियम भरपूर होता है, जो शरीर में तनाव वाले हार्मोन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तरबूज का सेवन तनाव से लड़ने और मानसिक स्वास्थ्य पर इसके नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है।
- तरबूज (watermelon) में मैग्नीशियम होने के कारण मांसपेशियों को आराम देने के साथ ही मन की शांति को भी बढ़ावा देने की क्षमता रखता है।
- तरबूज में पानी की मात्रा 90 प्रतिशत से अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और फोकस करने में परेशानी और याद्दाश्त की कमी जैसी समस्या से राहत मिलती है।

- तरबूज (watermelon) में कम कैलोरी और अधिक पानी होने के कारण वजन घटने में मदद करता है।
- तरबूज के सेवन से हाई बीपी की गोली या कैप्सूल से छुटकारा पा सकते हैं। तरबूज एल-सिट्रीलाइन का एक प्राकृतिक स्रोत है। यह एक तरह का एमिनो एसिड है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड उत्पादन को बढ़ाता है, जो नसों को चौड़ा बना देता है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
- ब्रेन तक बढ़ा हुआ ब्लड सर्कुलेशन बेहतर ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को बढ़ावा देता है, जिससे मेंटल फंक्शन बेहतर होता है।
- इसमें लाइकोपीन की उपस्थिति होने के कारण हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में फायदेमंद है, क्योंकि एंटीऑक्सिडेंट शरीर से मुक्त कण को कम करते हैं और काफी प्रभावी ढंग से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकते हैं।
- तरबूज (watermelon) को चेहरे पर रगड़ने से निखार आता है और ब्लैकहेड्स भी हट जाते हैं। यह त्वचा से अतिरिक्त तेल को निकालकर मुंहासे जैसी कई अन्य त्वचा समस्याओं को ठीक करता है।
- तरबूज में विटामिन सी पाया जाता है, जिससे मसूड़े हेल्दी रहते हैं। तरबूज के सेवन से मसूड़े मजबूत होते हैं।

तरबूज (watermelon) एक रिफ्रेशिंग (Refreshing) फ्रूट है, जिसे आप खाकर भी तरोताजा महसूस कर सकते हैं। और शरीर में पानी की कमी से बचें रहेंगे। ऐसा हम केवल इसके स्वाद को लेकर नहीं कह रहे हैं, बल्कि इसके गुण भी लाजवाब हैं। जो स्वस्थ जीवनशैली (healthy lifestyle) के लिए जरुरी है।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..