
India Strikes Back: पाकिस्तान के 26 आतंकी ठिकानों पर हमला - प्रेस ब्रीफिंग में खुलासा
-
Priyanka
- May 10, 2025
भारत ने पाकिस्तान के 26 स्थानों पर की जवाबी कार्रवाई, कर्नल सोफिया कुरैशी और विक्रम मिस्री ने दी जानकारी
पाकिस्तान से बढ़ते संघर्ष के बीच, भारत ने पाकिस्तान के 26 से आतंकी ठिकानों पर जवाबी हमले (India Strikes Back) किए हैं। विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में खुलासा करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने पश्चिमी मोर्चे पर आक्रामक गतिविधियाँ जारी रखी हैं और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया है।
कर्नल सोफिया ने कहा, "पाकिस्तान भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान ने पंजाब में हाई स्पीड मिसाइल दागी, जिसका जवाब दिया जा रहा है। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर नियंत्रित प्रहार किया है, जिससे पाक सेना को भारी क्षति पहुंची है।"
सेना की प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया, "पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान आम नागरिकों को निशाना बना रहा है, जबकि भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है।"
कर्नल सोफिया ने आगे कहा, "उधमपुर, भुज, बठिंडा, पठानकोट सहित 5 स्थानों पर पाकिस्तान के उपकरणों को नुकसान पहुंचाया गया है। श्रीनगर और अवंतीपुर में चिकित्सा परिसर और स्कूलों को भी निशाना बनाया गया है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत तनाव नहीं चाहता, लेकिन पाकिस्तान की उकसावे की कार्रवाई के कारण यह कदम उठाना पड़ा।
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान के झूठे दावों को किया खारिज
भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि भारतीय सेना ने "सोच-समझकर" जवाबी कार्रवाई की है, जिसमें केवल निर्धारित सैन्य ठिकानों को ही निशाना बनाया गया।
पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारत की एस-400 मिसाइल प्रणाली नष्ट कर दी गई है और सूरतगढ़ तथा सिरसा के एयरबेस को नुकसान पहुंचा है। इन आरोपों का खंडन करते हुए विंग कमांडर सिंह ने कहा, "पाकिस्तान लगातार झूठी बातें फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारत इन झूठे दावों को साफ़ तौर पर खारिज करता है।"
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय सेना की कार्रवाई पूरी तरह से सैन्य ठिकानों तक सीमित रही और नागरिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ। विंग कमांडर सिंह ने पाकिस्तान से संयम बरतने की अपील की और कहा कि भारत किसी भी उकसावे का जवाब देने के लिए तैयार है, लेकिन शांति की प्रक्रिया में विश्वास रखता है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "पिछले दो तीन ब्रीफिंग में हम बता चुके हैं कि पाकिस्तान की तरफ से प्रोवोकेटिव गतिविधियां की जा रही हैं, भारत ने पाकिस्तान को मजबूती से जवाब दिया है।" उन्होंने यह भी कहा, "भारत ज़िम्मेदाराना तरीके से जवाब दे रहा है। भारत में अपनी गतिविधियों के बारे में पाकिस्तान के दावे झूठ, गलत सूचना और दुष्प्रचार पर आधारित हैं।" यह स्थिति दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा सकती है, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से शांति की अपील की जा रही है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..