Dark Mode
  • day 00 month 0000
लंदन में भारत की सख्त आवाज़: Raghav Chadha ने पाकिस्तान की आतंक नीति को किया बेनकाब

लंदन में भारत की सख्त आवाज़: Raghav Chadha ने पाकिस्तान की आतंक नीति को किया बेनकाब

लंदन में आयोजित ‘आइडियाज़ फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025’(Ideas for India 2025) में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने पाकिस्तान की आतंक नीति को वैश्विक मंच पर आड़े हाथों लिया। अपने बयान में उन्होंने दो टूक कहा कि Pakistan कोई पीड़ित देश नहीं बल्कि एक आतंकी राष्ट्र है। यह वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा किया।

 

राघव चड्ढा ने कहा, “भारत-पाकिस्तान संबंध (India-Pakistan relations) की सच्चाई दुनिया के सामने लानी जरूरी है। खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, झूठ और कर्ज साथ नहीं चल सकते। अगर भारत को उकसाया गया, तो जवाब प्रतिशोध में मिलेगा और यह अपवाद नहीं, अपेक्षा होगी।”

 

उन्होंने कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले का भी जिक्र किया, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई। राघव चड्ढा ने कहा कि भारत की रणनीति अब बहुध्रुवीय दुनिया में स्पष्ट रूप से उभर रही है – शांतिपूर्ण, परंतु सटीक और निर्णायक।

 

राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने आगे बताया कि इस बार भारत ने किसी से अनुमति नहीं ली, बल्कि सहयोगी देशों को सूचित किया कि यह आत्मरक्षा थी। भारत-पाकिस्तान संबंध (India-Pakistan relations) के नए दौर में भारत केवल आतंकी ढांचे को निशाना बना रहा है,आम नागरिकों या सैन्य प्रतिष्ठानों को नहीं।

 

उन्होंने कहा, “अब भारत की नीति स्पष्ट है – हम शांति की बात पहले करते हैं, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर सटीक प्रतिशोध भी देते हैं। हमारी शांति को हमारी कमजोरी समझने की भूल न की जाए।”

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?