
स्वभाव से चंचल और छल-कपट से दूर रहना पसंद करते हैं J नाम वाले लोग
-
Anjali
- January 13, 2025
J Letter Name Personality: भारतीय ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति देखकर पता किया जाता है। नाम के पहले अक्षर से ज्योतिष इस बात का आंकलन करते हैं कि जातक का भूत, वर्तमान और भविष्य कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जातक के नाम का उसके स्वभाव से बड़ा संबंध होता है। वहीं व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर भी उसके बारे में बहुत कुछ बता सकता है। नाम के अक्षर से जातक के जीवन के बारे में कुछ जानकारी हासिल की जा सकती हैं। जैसे उसका व्यक्तित्व, स्वभाव, अच्छी-बुरी आदतें के बारे में पता किया जा सकता है। इस क्रम में आज हम जानेंगे अंग्रेजी अक्षर ‘J’ से शुरू होने वाले नाम के जातकों के बारे में।
करियर
ज्योतिष के अनुसार J अक्षर के जातक पढ़ाई-लिखाई में साधारण छात्र होते हैं। इन्हें एक सामान्य नौकरी मिलती है। लेकिन मन लगाकर मेहनत करने पर उच्च पदों की प्राप्ति कर सकते हैं। J अक्षर वाले जातक छोटे स्तर का व्यापार भी कर सकते हैं। इन्हें सरकारी से ज्यादा प्राइवेट नौकरी के ऑफर्स मिलते हैं।
J नाम वाले लोगों का स्वभाव
स्वभाव से ये लोग चंचल मन के होते हैं। इन्हें आज़ादी से रहना पसंद होता है। किसी भी प्रकार का बंधन या प्रतिबंध इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है। ये लोग पुराने रीति-रिवाजों और परंपराओं से भी परहेज करते हैं। इनके चंचल स्वभाव के कारण कुछ लोग इनसे ईर्ष्या भी करते हैं, लेकिन ये लोग इन सब चीज़ों में ज़्यादा ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे लोग मनमौजी किस्म के होते हैं।
ये भी जानें - प्यार के मामले में दूसरों से काफी अलग होते हैं I लेटर वाले लोग, जानें इनके व्यक्तित्व से जुड़ी दिलचस्प बातें
प्रेम-प्रसंग और वैवाहिक जीवन
ज्योतिष के अनुसार J अक्षर के लोगों को जीवन में मान, सम्मान, जायदाद और भरपूर प्यार मिलता है। ये अपनी जिंदगी खुलकर जीना पसंद करते हैं। अपनी लव-लाइफ को लेकर यह ईमानदार होते हैं। इनका पार्टनर भाग्यशाली होता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। इनके पास धन, वैभव, मान-सम्मान सभी कुछ होता है , जोकि इनकी वजह से इनके साथी को भी मिलता है। इन्हें एक बार अगर इन्हें कोई चीज पसंद आ जाए तो उसे हासिल करने के लिए वो अपनी जान लगा देते हैं।
जिज्ञासु और सीखने की ललक
J नाम वाले लोग बहुत जिज्ञासु होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखने का बहुत शौक होता है। ये हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश करते रहते हैं। इनकी इसी ललक के कारण ये लोग अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल कर पाते हैं।
व्यवस्थित और अनुशासनप्रिय
J नाम वाले लोग अपने जीवन में बहुत अनुशासनप्रिय होते हैं। इन्हें हर काम समय पर और सही तरीके से करना पसंद होता है। ये बहुत ही व्यवस्थित होते हैं और अपनी ज़िंदगी में भी अनुशासन को बहुत महत्व देते हैं। इनके इसी गुण के कारण ये लोग अपने काम में बहुत सफल होते हैं और दूसरों के लिए एक मिसाल बनते हैं।
ये भी जानें - H अक्षर के नाम वाले लोग होते हैं बहुत मिलनसार और दिमाग से तेज, ऐसा होता है इनका स्वभाव
स्वभाव से चंचल और खुशमिजाज
पसंद-नापसंद के मामले में J नाम की राशि वाले लोग काफ़ी नखरे दिखाते हैं चूंकि इन्हें कोई भी चीज़ आसानी से पसंद नहीं आती है। लेकिन जब भी पसंद आती है, तो उसे हासिल करने के लिए ये लोग पूरी जान लगा देते हैं। ये लोग स्वभाव से रोमांटिक भी बहुत होते हैं इसीलिए प्रेम विवाह पर इनका भरोसा ज़्यादा होता है। अरेंज मैरेज करने वाले J अक्षर वाले जातकों का वैवाहिक जीवन अच्छा होता है।
समझदार और तर्कशील
J नाम वाले लोग बहुत ही समझदार होते हैं। ये किसी भी स्थिति को अच्छे से समझते हैं और फिर तर्कसंगत निर्णय लेते हैं। इनकी सोच बहुत ही स्पष्ट और तार्किक होती है। ये हमेशा सही और गलत का फर्क समझते हैं और सही रास्ते पर चलने की कोशिश करते हैं।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..