
Karan Arjun Re-Release Trailer: ‘करण अर्जुन’ में ऋतिक रोशन के वॉयस ओवर से फैंस हुए एक्साइटेड
-
Anjali
- November 14, 2024
Karan Arjun Re-Release Trailer : दोबारा रिलीज़ होने पर कुछ फिल्मों ने अच्छा बिज़नेस किया। इसी तरह ‘मेरे करण अर्जुन आएंगे.’ एक बार फिर सिनेमाघरों में इस आवाज को सुनने के लिए तैयार हो जाएं। क्योंकि 30 साल बाद फिर लौटकर आ रही है शाहरुख खान और सलमान की कल्ट क्लासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करण अर्जुन’। ये पहला मौका था जब शाह रुख खान और सलमान खान की जोड़ी ने साथ में काम किया था। यहीं से सलमान के शर्टलेस ट्रेंड का भी जन्म हुआ था। आज इस आइकॉनिक फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जिसमें ऋतिक रोशन का वॉयस ओवर है। इसके बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है और वे अपने पसंदीदा कलाकारों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं।
करण अर्जुन का ट्रेलर रिलीज
सलमान और शाहरुख खान की साल 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करण अर्जुन’ का ट्रेलर आज रिलीज हुआ गया है। फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए शाहरुख खान ने नीच कैप्शन लिखा, ‘कुछ बंधन ऐसे होते हैं, जिनके लिए एक जन्म पूरा नहीं होता! करण अर्जुन दुनिया भर के सिनेमाघरों में 22 नवंबर को रिलीज होगा।’
ऋतिक रोशन के वॉयस ओवर से फैंस एक्साइटेड
फिल्म के ट्रेलर ने नॉस्टैलजिया को सही से पकड़ा है। साथ ही इसे फ्रेश ढंग से पेश करने की कोशिश भी की है। करण अर्जुन के इस धमाकेदार ट्रेलर का वॉयस ओवर ऋतिक रोशन कर रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत में वह कहते हैं कि कुछ बंधन ऐसे होते हैं, जिनके लिए एक जन्म पूरा नहीं होता. कुछ बदले ऐसे होते हैं, जिनके लिए एक जन्म पूरा नहीं होता कुछ कहानी ऐसी होती है, जिनके लिए एक जन्म पूरा नहीं होता। और कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके लिए एक जन्म पूरा नहीं होता।’ शाहरुख और सलमान के फैन्स बड़ी तादाद में फिल्म देखने और अपना नॉस्टैलजिया जीने के लिए पहुंचेंगे। दूसरी बात ये है कि उस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं होने वाली। ‘करण अर्जुन’ 22 नवंबर को थिएटर्स में उतरेगी।
फिल्म की शानदार स्टार कास्ट
करण अर्जुन में सलमान खान और शाहरुख के साथ-साथ कई बेहतरीन सितारें नजर आएंगे। इनमें काजोल, राखी, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी जैसी शानदार स्टार कास्ट शामिल हैं। साल 1995 की इस फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया है, जिसपर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था। साथ ही इस फिल्म का 76 हफ्तों तक सिनेमाघरों में दमदार प्रदर्शन रहा।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..