
कासगंज को मिला 724 करोड़ का तोहफा, योगी बोले पाकिस्तान जान बख्शने की गुहार लगा रहा
-
Manjushree
- May 20, 2025
उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले को 724 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उपहार दिया। इस मौके पर आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बीते 10 साल में सेना को मजबूत किया है।
भारत की फौज से कांपा पाकिस्तान
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशभक्ति से भरे भाषण में भारतीय सेना द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के नापाक इरादे को मुंहतोड़ जवाब का उल्लेख करते हुए कहा कि देश आज सुरक्षित है क्योंकि भारत माता के पास बहादुर जवानों की फौज है। उन्होंने दावा किया कि "अगर यह सेना न होती, तो देश का जनमानस सुरक्षित नहीं रह सकता था।" मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि आज पाकिस्तान दुनिया के सामने हाथ जोड़कर कह रहा है कि जान बख्श दो।
कासगंज को मिला तोहफा
724 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देते हुए कासगंज में जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "इस जिले को वह सम्मान मिल रहा है, जिसका वह वर्षों से हकदार था। मैं कासगंज की जनता को इसके लिए धन्यवाद देता हूँ।" कासगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब कासगंज में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आधुनिक भवन और ढांचे का निर्माण किया जाएगा।
2017 से पहले का यूपी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, "2017 से पहले यूपी में हर तीसरे दिन दंगा होता था। शाम होते ही उपद्रवी सड़कों पर तांडव करते थे। बेटियां असुरक्षित थीं और पर्व त्योहार से पहले दंगे होने लगते थे, एक तरफ उपद्रव दूसरी तरफ अंधेरा।" आगे निशाना साधते हुए कहा कि "2017 के पहले की सरकारें गुंडों के साथ मिलकर सज्जनों को प्रताड़ित करती थीं और अपराधियों को संरक्षण देती थीं।" मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यूपी की पुलिस "माफिया के लिए काल" बन चुकी है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "अब माफिया जानता है कि अगर किसी को प्रताड़ित किया, तो अगला चौराहा उसका ‘रामनाम सत्य’ हो सकता है।"
कासगंज के विकास और कानून-व्यवस्था में आए बदलावों को लेकर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि अब उत्तर प्रदेश में अपराध और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..