
कोलकाता में डोरिना क्रॉसिंग की अब आरजी कर पीड़िता के नाम से होगी पहचान
-
Anjali
- December 26, 2024
आरजी कर अस्पताल कांड की घटना को लेकर राज्य के जूनियर व सीनियर डॉक्टरों ने एक बार धर्मतला में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कुछ समय के लिए विरोध प्रदर्शन पर आंशिक रूप से विराम लगा था, लेकिन संदीप घोष की जमानत के बाद फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। इसी बीच, पश्चिम बंगाल ज्वाइंट डॉक्टर्स फोरम की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र भेजा गया है, जिसमें फोरम ने डोरिना क्रॉसिंग का नाम बदलकर 'अभया क्रॉसिंग' रखने की मांग की जिसके बाद डोरिना क्रॉसिंग का नाम बदलकर आरजी कर पीड़िता के नाम पर रखा गया है। डोरिना क्रॉसिंग अब गूगल मैप पर ‘अभया क्रॉसिंग’ के नाम से जाना जाएगा।
डोरिना क्रॉसिंग कोलकाता के कुछ उल्लेखनीय स्थानों में से एक है। इस व्यस्त क्रॉसिंग से प्रतिदिन लाखों लोग गुजरते हैं। डोरिना क्रॉसिंग ने कई आंदोलनों और जुलूसों को देखा है। अब गूगल मैप्स से डोरिना क्रॉसिंग का नाम हटा दिया गया है। अगर आप गूगल मैप्स पर सर्च करेंगे तो आपको डोरिना क्रॉसिंग नहीं दिखाई देगा। गूगल ने यह फैसला डॉक्टरों के अनुरोध पर लिया है। आंदोलनकारी डॉक्टर चाहते थे कि सड़क और चौराहे का नाम आरजी कर पीड़ितों के नाम पर रखा जाए।
Google ने बदला डोरिना क्रॉसिंग का नाम
पीड़िता का नाम बदलकर तिलोत्तमा या अभया किया जा रहा है। इसलिए डॉक्टरों ने क्रॉसिंग का नाम भी उसी नाम से रखने का अनुरोध किया था। Google ने उस अनुरोध के जवाब में नाम बदल दिया। Google के अनुरोध स्वीकार किए जाने के बाद, पश्चिम बंगाल डॉक्टर्स फोरम ने मुख्य सचिव ने महापौर को इस मामले के बारे में एक ईमेल किया। डब्ल्यूबीडीएफ के सदस्य डॉक्टर प्रमोदरंजन रॉय ने बुधवार को कहा कि डॉक्टरों के अनुरोध के बाद डोरिना क्रॉसिंग का नया नाम ‘अभया क्रॉसिंग’ कर दिया गया है।
दुकान के नाम पर रखा गया था चौराहे का नाम
डॉक्टर ने यह भी कहा कि उन्हें लगा कि डोरिना किसी मेमसाब का नाम है। कलकत्ता में कई सड़कों के नाम साहबों के नाम पर हैं, जिन्हें धीरे-धीरे बदला जा रहा है, लेकिन डोरिना नाम के बारे में पता चला कि यह नाम चौराहे के पास एक कपड़ा व्यापारी का था। व्यापारी की दुकान के नाम पर चौराहे का नाम रखा गया था वर्तमान में वह बाजार में अब मौजूद नहीं है, लेकिन उसका नाम चौराहे पर कायम था।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..