
Literacy Mission India: देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य बना त्रिपुरा
-
Shweta
- June 24, 2025
मिजोरम और गोवा के बाद तीसरे स्थान पर त्रिपुरा
त्रिपुरा ने सोमवार, 23 जून 2025 को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए खुद को देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य (Fully Literate State) घोषित करवा लिया है। इस मौके पर राजधानी अगरतला के रवींद्र भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मुख्यमंत्री माणिक साहा की उपस्थिति में यह घोषणा की। त्रिपुरा से पहले मिजोरम और गोवा ही ऐसे राज्य रहे हैं जिन्हें पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा मिला था।
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने दी बधाई
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इसे त्रिपुरा के लिए गर्व और उपलब्धि का क्षण बताया। उन्होंने कहा, "मिजोरम और गोवा के बाद अब त्रिपुरा का नाम भी पूर्ण साक्षर राज्य (Fully Literate State) की सूची में शामिल हो गया है, यह राज्य के लोगों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।"
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत 2047" लक्ष्य की सराहना करते हुए कहा कि साक्षरता उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि साक्षरता हासिल करने वाले वयस्कों को अब अपनी स्किल्स को और बेहतर करने की ओर प्रेरित किया जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय ने सराहा त्रिपुरा का प्रयास
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के वयस्क साक्षरता विभाग की निदेशक प्रीति मीना ने त्रिपुरा सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि राज्य में 23,184 निरक्षर वयस्कों की पहचान की गई थी, जिन्हें साक्षर बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए गए। उन्होंने कहा कि यह कदम साक्षरता मिशन भारत (Literacy Mission India) के तहत केंद्र सरकार के 2030 तक देश को पूर्ण साक्षर बनाने के लक्ष्य की दिशा में बड़ी सफलता है।
सतत शिक्षा और कौशल विकास पर ज़ोर
प्रीति मीना ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार को साक्षर हो चुके लोगों के लिए निरंतर शिक्षा के अवसर भी प्रदान करने चाहिए। उन्होंने डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार उन्मुख कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
केंद्र को धन्यवाद
त्रिपुरा के शिक्षा विभाग के विशेष सचिव रावल एच. कुमार ने केंद्र सरकार को रसद, प्रशिक्षण और वित्तीय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया, जिसके सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी।त्रिपुरा की यह सफलता साक्षरता मिशन भारत (Literacy Mission India) के तहत भारत को 2030 तक पूरी तरह साक्षर बनाने के अभियान में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..