
हिमाचल प्रदेश में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी, CM सुक्खू ने बजट में किया ऐलान
-
Renuka
- March 17, 2025
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 17 मार्च को अपनी सरकार का दूसरा बजट पेश किया। इसमें विभिन्न वर्गों के लिए कई ऐलान किए गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नेमुख्यमंत्री ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, और किसानों को राहत देने और युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
सीएम ने कहा कि जीएसटी मुआवजा रोकने के वजह से वित्त वर्ष 2025-26 वित्तीय चुनौतियों से परिपूर्ण है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह भी ऐलान किया कि हिमाचल प्रदेश में गाय और भैंस का दूध अब महंगा हो गया है। दूध की कीमतों में छह-छह रुपये का इजाफा किया गया है। इजाफे के बाद गाय के दूध की कीमत 45 रुपये से बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध की कीमत 55 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।
ये भी पढ़े-पाकिस्तान, चीन से रिश्ते और ट्रंप से दोस्ती, लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट, पीएम मोदी के अहम मुद्दे

किसानों को तोहफा देते हुए सीएम ने कहा कि कच्ची हल्दी उगाने वाले किसानों को 90 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम मूल्य बजट में पास किया गया है . उन्होंने कहा, ''वित्त वर्ष 2026 में 1 लाख किसानों को Natural Farming के अंतर्गत हमारा लाने का लक्ष्य है. सीएम ने बताया कि अब तक करीब 1.58 लाख किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है.''
मुख्यमंत्री ने किसानों को उनके 3 लाख रुपये तक के लोन को चुकाने के लिए वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लागू करने की भी घोषणा की। इस योजना के तहत किसानों के मूलधन पर लगने वाले इंटरेस्ट का 50 प्रतिशत सरकार वहन करेगी।
सूत्रों के अनुसार, इससे पहले हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, "आज हिमाचल प्रदेश का स्वर्णिम बजट प्रस्तुत कर रहा हूं। यह आत्मनिर्भर प्रदेश के सपनों को साकार करने वाला होगा और प्रदेश की प्रगति को विकसित करने में आगे बढ़ाएगा। लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से हम हिमाचल को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने का जल्द ही सपना पूरा करेंगे।"

बता दें कि CM सुक्खू ने 88 पेज के बजट भाषण को 2 घंटे 32 मिनट में पढ़ा। उन्होंने आगामी वित्त वर्ष के लिए 58,444 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..