
भारत की कार्रवाई से घबराया पाकिस्तान, आधी रात को आपात बैठक
-
Priyanka
- May 4, 2025
आधी रात में पाकिस्तान का आपात सत्र: भारत के सख्त कदमों से डरा पड़ोसी देश?
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत ने जो सख्त कदम उठाए हैं, उनके बाद पाकिस्तान की हालत बदहवास जैसी हो चुकी है। पाकिस्तान की बेचैनी इस कदर बढ़ गई है कि हर बड़ा फैसला वह अब आधी रात को ले रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार की आधी रात अचानक एक आपात संसदीय सत्र बुलाने की घोषणा कर दी। यह सत्र सोमवार, 5 मई 2025 को शाम 5 बजे इस्लामाबाद में स्थित संसद भवन में आयोजित होगा।
क्यों बुलाया गया आधी रात का आपात सत्र?
इस सत्र के पीछे असल वजह है भारत की आक्रामक कूटनीति और सैन्य तैयारियां, जिसने पाकिस्तान के सत्ता गलियारों में खलबली मचा दी है। भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से सभी राजनयिक संबंध लगभग खत्म कर दिए हैं, 6 दशक पुरानी सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया गया है, और पाकिस्तानी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया गया है।
इसके अलावा, भारत ने पोस्टल सर्विस, व्यापार और नागरिक आवाजाही पर भी पूरी तरह रोक लगा दी है। इन कदमों से पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग कर दिया गया है, और अब वह आधी रात को फैसले लेने और आंतरिक बैठकों का सहारा ले रहा है।
ISI प्रमुख को बना दिया गया NSA
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में डर का माहौल इस कदर है कि ISI प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद असीम मलिक को रातों-रात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया। यह फैसला भी आधी रात को ही लिया गया, जिससे साफ है कि पाकिस्तान अब डर और दबाव में निर्णय ले रहा है।
आधी रात की प्रेस कॉन्फ्रेंस और LOC पर गोलाबारी
30 अप्रैल की रात, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने एक रात 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि भारत 24 से 36 घंटे में हमला कर सकता है। हालांकि यह दावा खोखला निकला, लेकिन पाकिस्तान के अंदर फैले डर की पोल जरूर खोल दी।
वहीं दूसरी ओर, LoC पर लगातार दसवें दिन पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में भी लिया गया है।
बंकर में छिपे बैठे हैं पाक सेना प्रमुख?
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर इस समय किसी गुप्त बंकर में छिपे हुए हैं। उन पर पहलगाम हमले की साजिश में शामिल होने का भी शक जताया जा रहा है। पाकिस्तान के भीतर से ही उनके खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनके भड़काऊ बयानों के बाद ही यह आतंकी हमला हुआ।
क्या होगा आपात सत्र में?
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, यह सत्र भारत की ओर से लिए गए हालिया फैसलों पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया है। इसमें सिंधु जल समझौते को निलंबित करने के भारत के कदम को लेकर “कड़ी निंदा” प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। साथ ही भारत के खिलाफ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रणनीति बनाने की कोशिश भी की जाएगी।
भारत के कड़े रुख से पाकिस्तान पूरी तरह से घबरा गया है। पाकिस्तान की आधी रात की मीटिंग, बंकर में छिपे सेना प्रमुख, और लगातार हो रही आतंरिक हलचलें यह साबित करती हैं कि इस बार पाकिस्तान के होश उड़ चुके हैं। अब देखना यह है कि पाकिस्तानी संसद का यह विशेष सत्र कोई ठोस रणनीति बना पाता है या सिर्फ एक और दिखावा बनकर रह जाएगा।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..