
पाकिस्तानी हैकर्स ने भारतीय रक्षा वेबसाइटों पर किया साइबर हमला
-
Priyanka
- May 5, 2025
पाकिस्तान हैकर्स ने किया भारतीय रक्षा संस्थानों पर साइबर वार
पाकिस्तान समर्थित हैकर्स ने भारतीय रक्षा संस्थानों की वेबसाइटों पर साइबर हमला किया है, जिसमें मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस (MP-IDSA) की वेबसाइट भी शामिल है। हैकर्स ने दावा किया है कि उन्होंने इस वेबसाइट से 1,600 उपयोगकर्ताओं का 10 जीबी से अधिक डेटा एक्सेस किया। इसके अलावा, आर्मर्ड व्हीकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट को भी निशाना बनाया गया था, जिसे सुरक्षा कारणों से ऑडिट के लिए ऑफलाइन किया गया है।
यह हमला पाकिस्तान साइबर फोर्स नामक समूह ने किया है, जिसने भारतीय रक्षा वेबसाइटों को हैक करने और संवेदनशील जानकारी चुराने की जिम्मेदारी ली है। इससे पहले भी, पाकिस्तान समर्थित हैकिंग समूहों ने भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है, जिससे भारत की साइबर सुरक्षा ढांचे की कमजोरियों की ओर इशारा होता है।
भारत सरकार ने इस हमले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित वेबसाइटों को तत्काल ऑडिट के लिए ऑफलाइन किया है और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को सक्रिय रूप से निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, पाकिस्तान से जुड़े संभावित साइबर खतरों का मुकाबला करने के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जा रहा है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..