
पीएम मोदी ने कहा गणेश जी भी विदेश से आ रहे हैं, सूची बनाइए, कितने विदेशी सामान है
-
Manjushree
- May 27, 2025
विदेशी सामानों से कितना भी मुनाफा क्यों न हो, कोई भी विदेशी चीज नहीं बेचेंगे
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार गुजरात के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी। आज उनका गांधीनगर का दौरा हुआ। गांधीनगर के दौरे पर प्रधानमंत्री ने बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' सिर्फ सैनिकों का काम नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों से जुड़ा है। 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर सैन्य बल की ताकत से शुरू हुआ था। ऑपरेशन सिंदूर सैन्य बल से नहीं, यह जनबल से जितना होगा। ऑपरेशन सिंदूर जनबल का मेरा मतलब है कि दायित्व संभालें। हम तय कर लें कि विकसित भारत 2047 में भारत की आजादी के 100 साल पूरे होंगे तो हम कोई विदेशी चीज का उपयोग नहीं करेंगे।
विदेशी सामान का करें बहिष्कार
पीएम मोदी का स्वदेशी संदेश था कि 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने और अर्थव्यवस्था को तत्काल चार से तीन नंबर पर ले जाने के लिए अब हम कोई विदेशी चीज का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने बिना नाम लिए अमेरिका और चीन को सख्त संदेश दिया है। हमें गांव-गांव व्यापारियों को शपथ दिलवानी होगी कि विदेशी सामानों से कितना भी मुनाफा क्यों न हो, कोई भी विदेशी चीज नहीं बेचेंगे। पीएम मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में मौजूद लोगों से कहा कि गांव-गांव शपथ दिलाएं। आज छोटी आंखों वाले गणेश जी भी विदेश से आ जाते हैं। जिनकी आंख नहीं खुल रही है। होली की पिचकारी भी आ जाती है। घर जाइए और सूची बनाइए कि कितने विदेशी चीजों का उपयोग कर रहे हैं।
मेड इन इंडिया पर गर्व है
पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी भी अपने जीवन में स्वदेशी पर ही जोर देते थे। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि जो आपके पास विदेशी सामान हैं, उन्हें फेंकने के लिए नहीं कह रहा हूं। लेकिन 'वोकल फॉर लोकल' के लिए आप नया विदेशी सामान नहीं लेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि एक-दो फीसदी ही ऐसी चीजें हैं जो आपको बाहर से लेनी पड़ेंगी जो हमारे यहां उपलब्ध न हों, मेक इन इंडिया लोकल प्रोडक्ट सामान आज हिंदुस्तान में बन रहे हैं। आज हमें अपनी ब्रांड मेड इन इंडिया पर गर्व होना चाहिए।
सरदार पटेल की बात नहीं मानी
गांधीनगर नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'देश को बचाना है, बनाना है और बढ़ाना है तो ऑपरेशन सिंदूर सैनिकों के जिम्मे नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर देश के 140 करोड़ लोगों के जिम्मे है। हम आतंकवाद के कांटे को निकालकर रहेंगे, 75 साल से हम आतंकवाद को झेल रहे हैं, पाकिस्तान ने भारत का एक हिस्सा हड़प लिया है, पीओके की वापसी तक सेना को नहीं रुकना चाहिए। कश्मीर पर सरदार पटेल की बात नहीं मानी गई। इस बार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कैमरे के सामने की जाएगी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..