Dark Mode
  • day 00 month 0000
BRICS समिट से दूर रहेंगे पुतिन, ICC वारंट बना बड़ा कारण

BRICS समिट से दूर रहेंगे पुतिन, ICC वारंट बना बड़ा कारण

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ब्राजील में 6-7 जुलाई को होने जा रहे BRICS शिखर सम्मेलन (BRICS Summit Brazil 2025) में शामिल नहीं होंगे। इसकी पुष्टि खुद क्रेमलिन के वरिष्ठ सलाहकार यूरी उशाकोव ने की है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की वजह से पुतिन इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके बजाय रूस की ओर से विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) ब्राजील जाकर शारीरिक रूप से प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि पुतिन वीडियो लिंक के ज़रिए इस सम्मेलन में जुड़ेंगे।

 

दरअसल, इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने मार्च 2023 में पुतिन पर यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) के दौरान सैकड़ों बच्चों को अवैध रूप से रूस ले जाने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस वारंट के बाद से ICC सदस्य देशों में उनके जाने पर गिरफ्तारी का खतरा बना रहता है। चूंकि ब्राजील ICC का सदस्य देश है और रोम स्टैच्यूट पर हस्ताक्षर कर चुका है, इसलिए वह कानूनी रूप से पुतिन को गिरफ्तार करने के लिए बाध्य है अगर वह देश की सीमा में प्रवेश करते हैं।

 

ये भी पढ़े : मेलोनी का ट्रंप को संदेश: यूक्रेन में भी दिखाइए वही सख़्ती!

 

यह पहला मौका नहीं है जब व्लादिमीर पुतिन ने किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन से दूरी बनाई हो। साल 2023 में उन्होंने साउथ अफ्रीका में हुई BRICS समिट से भी इसी वजह से किनारा कर लिया था। इसके अलावा, नवंबर 2024 में ब्राजील में हुए G20 शिखर सम्मेलन में भी वह शामिल नहीं हुए थे। हालांकि, सितंबर 2024 में पुतिन मंगोलिया गए थे, जो ICC का सदस्य देश है, लेकिन वहां किसी कार्रवाई की खबर नहीं आई।

 

इस बार की BRICS समिट ब्राजील (BRICS Summit Brazil 2025) में और भी बड़ा झटका तब लग सकता है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भी नहीं आने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अकेले प्रमुख नेता के रूप में शामिल होने की संभावना है, जिससे भारत की कूटनीतिक स्थिति और मजबूत मानी जा रही है। पुतिन का BRICS से फिर दूर रहना वैश्विक मंचों पर उनकी भागीदारी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रहा है।

 

 

For more visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?