
Rajasthan Weather Update : ठंड ने दी दस्तक, तीन-चार दिन में होगा मौसम में बदलाव, मौसम विभाग का अलर्ट
-
Anjali
- October 17, 2024
Rajasthan Weather Update : राजस्थान में इस समय मौसम में हल्का बदलाव आ रहा है। अक्टूबर के मध्य में दिन का तापमान सामान्यतः 30-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है, जबकि रात का तापमान 15-20 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बुधवार 16 अक्टूबर को प्रदेशभर में धूप खिली रही। हालांकि मौसम विभाग ने किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं जताई लेकिन बादल देखकर किसानों में बारिश होने का डर बैठा रहा। वहीं आज भी आसमान में काले बादल छाए हैं। सूर्योदय के पहले से ही पूरे आसमान में काले बादल छा गए दो सूर्योदय के बाद रंग बदल रहे हैं।
मॉनसून के जाते ही सर्दी ने दी दस्तक
अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में हल्की सर्दी का एहसास होना शुरू हो गया है। ठंडी हवाएं और सुखद मौसम हमें सर्दियों की दस्तक का संकेत दे रहे हैं। इस समय लोग गर्म कपड़ों की तैयारी करने लगे हैं। सुबह और शाम हल्की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में मौसम में बदलाव होगा। प्रदेश के अधिकतर जिलों में पारा गिर गया है। न्यूनतम पारे में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। न्यूनतम पारा गिरने से सर्दी का अहसास होने लगा है। ग्रामीण इलाकों में तो लोगों को कंबल ओढ़कर सोना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
कई शहरों में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
पिछले एक दिन में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखी गई। अधिकतर जिलों में 2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 6.4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट नजर आई। न्यूनतम तापमान में सर्वाधिक गिरावट फलोदी में हुई जहां 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरा। दूसरे नंबर पर सीकर रहा जहां 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। 6.4 डिग्री सेल्सियस गिरावट के बावजूद फलोदी का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सीकर का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। माउंट आबू की तरह सीकर में भी ठंड का अहसास ज्यादा होने लगा है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2082)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (849)
- खेल (378)
- धर्म - कर्म (638)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (563)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..