
पढ़िए आज 22 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें
-
Chhavi
- March 22, 2025
- भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार वार्ता आगे बढ़ रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों देश BTA के लिए रूपरेखा तैयार करने पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इसका उद्देश्य व्यापार विस्तार, बाजार पहुंच बढ़ाने और टैरिफ बाधाओं को कम करना है। भारत सरकार इस बहुक्षेत्रीय समझौते के लिए विभिन्न स्तरों पर अमेरिकी प्रशासन के संपर्क में है।
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर में आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए मोदी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें वोट बैंक की चिंता में आतंकवाद पर चुप रहती थीं, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। शाह ने दावा किया कि मोदी सरकार ने कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया, जिससे त्योहार अब बिना डर के मनाए जा सकते हैं।
- चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें महिलाओं को प्रति माह ₹1,000 की वित्तीय सहायता देने के वादे को पूरा न करने पर नाराजगी जताई। विरोध के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस ने इसे सरकार की वादा खिलाफी बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।
ये भी पढ़े:- पढ़िए आज 20 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें
- दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना नदी में गिरने वाले पानी की शुद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की क्षमता और गुणवत्ता की जांच की जा रही है। मंत्री ने साफ किया कि किसी भी तरह की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। सरकार की प्राथमिकता यमुना को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना है।
- पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रगान के दौरान अधिकारियों से बातचीत करने पर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे अस्वस्थता का संकेत बताया और माफी की मांग की। वहीं, RJD विधायकों ने इसे राष्ट्रगान का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
- बेंगलुरु में कर्नाटक विधानसभा की कार्यवाही के दौरान हंगामा हो गया जब भाजपा विधायक सदन के वेल में आ गए। उन्होंने विरोध जताते हुए अध्यक्ष की कुर्सी के सामने कागज फाड़कर फेंक दिए। इस हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बाधित रही और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भिंड में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इंडस्ट्रीज का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इन उद्योगों से 15,000 से ज्यादा किसान लाभान्वित होंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे और विकास को गति देंगे।
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में जल संरक्षण को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने वर्षा जल संचय, ग्राउंड वाटर रिचार्ज और प्राकृतिक जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण पर जोर दिया। जमरानी और सौंग बांध परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने और किसानों को अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।
- भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कर्नाटक सरकार के OBC आरक्षण खत्म करने के फैसले को तुष्टिकरण की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने इसे असंवैधानिक करार देते हुए कड़ी निंदा की। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ठोस राजनीतिक निर्णय लेने में अयोग्य हैं और तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।
- दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने PWD मंत्री परवेश वर्मा पर अधिकारियों के खिलाफ गलत बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन्हीं अफसरों ने विपरीत परिस्थितियों में दिल्ली में बेहतरीन काम किया है। सरकारी अस्पतालों की संरचना सुधारने से लेकर 28 से ज्यादा फ्लाईओवर बनाकर ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर की गई है।
- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य को देश का नंबर 1 प्रदेश बताते हुए बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 10 लाख करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं से महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। शिंदे ने इस विकास कार्य का श्रेय राज्य की जनता, विशेषकर महिलाओं के आशीर्वाद को दिया।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%