
पढ़िए आज 28 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें
-
Chhavi
- March 28, 2025
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के बाहर निर्मित सभी ऑटोमोबाइल वाहनों पर 25% टैरिफ लगाने वाले कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जो 2 अप्रैल से प्रभावी होगा। ट्रंप ने कहा कि यह निर्णय अमेरिका को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा और अन्य देशों के साथ न्यायसंगत व्यापार सुनिश्चित करेगा।
- विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 'रूस और भारत: एक नई द्विपक्षीय रूपरेखा की ओर' सम्मेलन में भारत-रूस की विशेष और रणनीतिक साझेदारी को विदेश नीति की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक संबंधों और आपसी विश्वास के आधार पर दोनों देश बदलते वैश्विक परिदृश्य में लगातार सहयोग को मजबूत कर रहे हैं।
- रांची में झारखंड विधानसभा के बाहर भाजपा नेताओं ने भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा नेता चंपई सोरेन समेत कई वरिष्ठ नेता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने सरकार से जल्द न्याय दिलाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
- दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों के छात्रों को NEET-25 और CUET UG-25 की मुफ्त ऑनलाइन तैयारी कराने के लिए BIG के साथ समझौता किया है। BIG भारत सरकार के कौशल मंत्रालय, NSDC इंटरनेशनल और फिजिक्स वाला लिमिटेड की संयुक्त पहल है। इस योजना के तहत छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल कक्षाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ को फिर से शुरू कर प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पूरी की। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और अधिकारियों ने योजना के तहत 800 तीर्थयात्रियों को तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम के लिए रवाना किया। यह योजना कांग्रेस सरकार के दौरान पांच साल तक बंद रही थी, जिसे अब पुनः चालू किया गया है।
- उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार के 8 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता ने अच्छे जनप्रतिनिधि चुने, इसलिए राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है। सीएम ने मिर्जापुर में बने मेडिकल कॉलेज और मां बिंदवासिनी कॉरिडोर को विकास की मिसाल बताया।
- विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिन्होंने बैंक के निजीकरण के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने 2003 में एनडीए सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन की अनदेखी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एक लाभदायक सार्वजनिक बैंक को निजी हाथों में देने से देश, आम जनता और कर्मचारियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटेल नगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों के नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नर्सिंग अधिकारियों को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में काम करने की प्रेरणा दी।
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि तुअर, मसूर और उड़द की खरीदी के लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को अनुमति दी है। आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना में NAFED और NCCF के माध्यम से MSP पर खरीद जारी है। उन्होंने राज्यों से अपील की कि वे किसानों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने में सहयोग दें।
- ओडिशा के भुवनेश्वर में कांग्रेस ने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ विधानसभा घेराव कर प्रदर्शन किया और हाउस कमेटी की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। यह झड़पें विधानसभा के पास लोअर पीएमजी क्षेत्र में हुईं।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल स्थित समत्व भवन से वर्चुअली जुड़कर उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन, विज्ञान उत्सव के भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विक्रमोत्सव प्रदेश की विकास यात्रा और जनकल्याण के संकल्पों को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहा है। साथ ही, यह हमारी गौरवशाली संस्कृति के पुनर्जागरण को भी मजबूत कर रहा है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%