
पढ़िए आज 29 अप्रैल की देश की प्रमुख 11 खबरें
-
Priyanka
- April 29, 2025
- पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा हलचल तेज हो गई है। सोमवार सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मी चीफ से मुलाकात कर ऑपरेशन की जानकारी ली, और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर करीब 40 मिनट तक बंद कमरे में बैठक की। बैठक में पहलगाम में चल रही सैन्य कार्रवाई और सुरक्षा स्थिति पर गहन चर्चा हुई।
- भारत और फ्रांस के बीच 63 हजार करोड़ रुपये की राफेल मरीन डील पर सोमवार को दिल्ली में आधिकारिक हस्ताक्षर हो गए। भारत की ओर से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल के स्वामीनाथन ने प्रतिनिधित्व किया। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरु अंगद देव जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि गुरु अंगद देव जी ने गुरुमुखी लिपि के विकास और लंगर की परंपरा को संगठित कर मानव मूल्यों को मजबूत किया। शाह ने उनके विचारों को अनंतकाल तक प्रेरणास्रोत बताया।
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर दिल्ली में वय वंदना योजना लागू हो गई है। इस योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को ₹10 लाख तक का निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार मिलेगा। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और दिल्ली सरकार के मंत्री भी मौजूद थे।
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर बताया कि ऊखीमठ से बाबा केदार की पंचमुखी डोली विधिवत केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति की अनुपम अभिव्यक्ति बताया और श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना की। बाबा केदारनाथ के कपाट 2 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेलगावी में कांग्रेस की विरोध रैली के दौरान गुस्से में एक पुलिस अधिकारी को मंच पर बुलाया और उस पर हाथ उठाने का इशारा किया। इस दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मंच पर मौजूद थे। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
- गाजियाबाद के राजनगर आरडीसी स्थित एक मॉल में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया गया। राहत और बचाव कार्य तत्परता से चलाया गया।
- बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने समस्तीपुर में मूंग और उड़द बीज वितरण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। किसानों से सीधा संवाद कर वितरण की पारदर्शिता की जानकारी ली। साथ ही पेस्टीसाइड और बीज की गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर बताया कि 2025-26 में निवेश संवर्धन और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों की रूपरेखा पर मंत्रालय में बैठक की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि Global Investors Summit, Regional Industry Conclave और MP Tech Growth Conclave 2025 जैसे आयोजनों से प्रदेश को बड़े निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। ये आयोजन राज्य के औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
- वहीँ किसान नेता नरेश टिकैत ने सिंधु जल संधि को लेकर बयान दिया कि यह गलत फैसला है और संधि जारी रहनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि किसान पानी के बिना नहीं रह सकते और हम इस फैसले के खिलाफ हैं। टिकैत ने जोर दिया कि हर किसान को पानी की जरूरत है। उनके इस बयान के बाद उन पर 'पाकिस्तान की भाषा बोलने' और देशद्रोह जैसे आरोप लगने लगे.
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विमानन सुविधाओं के उन्नयन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%