Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 10 मई की देश की प्रमुख 11 खबरें

पढ़िए आज 10 मई की देश की प्रमुख 11 खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Nobel laureate रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, "कला, संगीत, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को हम हमेशा याद रखेंगे। हम उनके दृष्टिकोण को एक समृद्ध, प्रगतिशील और जागरूक भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
  • रोम के वैटिकन सिटी में आयोजित पापल कोंक्लेव में अमेरिकी कार्डिनल रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को पोप चुना गया है। उन्हें पोप लियो XIV के नाम से जाना जाएगा, जो कैथोलिक चर्च के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी को पोप का पद प्राप्त हुआ है.
  • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित दक्षिण ब्लॉक में एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें पश्चिमी सीमा की सुरक्षा स्थिति और भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन तत्परता की समीक्षा की गई। इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह और रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूरोप दिवस के अवसर पर ट्वीट किया, “ईयू उच्च प्रतिनिधि काजा कलास और यूरोपीय संघ को यूरोप दिवस की शुभकामनाएं। हमारी रणनीतिक साझेदारी के निरंतर विस्तार को महत्व देता हूँ।” इससे पहले, उन्होंने नई दिल्ली में यूरोप दिवस समारोह में भाग लिया और भारत-ईयू संबंधों को वैश्विक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया।
  • मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने जम्मू के सांबा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी के कारण विस्थापित हुए लोगों से मुलाकात की और उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने शरणार्थी शिविरों का निरीक्षण किया, परिवारों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विस्थापितों को सभी आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान, उन्होंने यह भी कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है और किसी भी प्रकार की सहायता में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष श्री अजय बंगा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 'AI प्रज्ञा' कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य 10 लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रशिक्षित करना है। यह पहल प्रदेश के युवाओं को तकनीकी कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक में राज्य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी से विस्थापित लोगों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और प्रशासनिक इकाइयों को चौकस रखने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
  • केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने नई दिल्ली में खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की चुनौतियों और सुधार की दिशा में विचार-विमर्श किया गया। मंत्री ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर किसानों की आय में वृद्धि और रोजगार सृजन संभव है। उन्होंने इस क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।
  • मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में पौधारोपण किया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत माता के चरणों में अपना सर्वस्व समर्पित करने के लिए देश तत्पर है और पाकिस्तान के हर हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बुवाई में देरी होने पर किसानों को आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा रचित पुस्तक "जनता की कहानी मेरी आत्मकथा" के विमोचन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय की विद्वत्ता, समर्पण और दूरदर्शिता की सराहना की, जो उन्होंने हरियाणा प्रदेश के हित में लिए गए निर्णयों के माध्यम से प्रदर्शित की है। उन्होंने राज्यपाल जी के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित तीन दिवसीय जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर, उन्होंने जीआई टैग प्राप्त गोंड चित्रकला के चार कलाकारों को अधिकृत उपयोगकर्ता कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही, छिंदवाड़ा क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय बादल भोई की स्मृति में बने संग्रहालय पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?