
पढ़िए आज 4 मई की देश की प्रमुख 11 खबरें
-
Chhavi
- May 4, 2025
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि 38 वर्षों के बाद अंगोला के राष्ट्रपति की भारत यात्रा हो रही है, जो भारत-अंगोला संबंधों को नई दिशा और गति देगी। इसके साथ ही, यह भारत और अफ्रीका के बीच साझेदारी को भी मजबूती प्रदान करेगा।
- भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने चेन्नई में बीजेपी तमिलनाडु की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के सर्वांगीण विकास और समृद्ध तमिल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। बीजेपी कार्यकर्ता 'विकसित भारत' के संकल्प के तहत घर-घर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
- मंदसौर में 'कृषि उद्योग समागम 2025' के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने खेती और कृषि आधारित उद्योगों के विकास के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। उन्होंने किसानों को बेहतर कीमत, नई तकनीक और बाजार से जोड़ने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने इस प्रयास के लिए कृषि विभाग और सभी आयोजकों को बधाई दी।
- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण किया और बताया कि काम तेज़ी से चल रहा है। स्टेशन की दीवारें बन रही हैं, सुरंग का निर्माण जारी है और तीन स्तरों पर काम पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां एक विश्व स्तरीय बहुमंजिला स्टेशन तैयार किया जा रहा है।
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर कहा कि बद्रीनाथ धाम के कपाट कल खुलेंगे और सभी तैयारियां पूरी हैं। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और सभी श्रद्धालुओं से यात्रा पर आने की अपील की। साथ ही पीएम मोदी की उस अपील को दोहराया, जिसमें उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने बजट का 5% स्थानीय उत्पादों पर खर्च करने का आग्रह किया है।
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए 70 गाड़ियां, 70 दिन, और 70 विधानसभाओं में अभियान चलाया जाएगा। यह गाड़ियां राजधानी में घूमकर बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करेंगी, जिससे उनका कार्ड तुरंत बन सके और वे योजना का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पहल से बुजुर्गों को शीघ्र सहायता मिलेगी।
- बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनगणना में जातीय जनगणना को शामिल करने के केंद्र सरकार के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से स्पष्टता की मांग की और इसे समाज की वास्तविक स्थिति के अध्ययन के लिए जरूरी बताया।
- भारत ने समुद्री मोर्चे पर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। DG Shipping ने पाकिस्तान के झंडे वाले या उससे जुड़े किसी भी जहाज़ के भारतीय समुद्री सीमा में घुसने पर रोक लगा दी है। जवाब में अब भारतीय जहाज़ भी पाकिस्तानी जलसीमा में नहीं जा सकेंगे।
- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान हरियाणा के हिस्से का पानी रोकने के लिए असंवैधानिक तरीके अपना रहे हैं, जबकि ये पानी पूरे देश का है। सैनी ने याद दिलाया कि आज़ादी के समय पानी का बंटवारा देश और राज्यों के बीच हुआ था, न कि किसी एक राज्य के लिए।
- विष्णु देव साईं ने नवा रायपुर में प्रदेश के पहले AI डाटा सेंटर पार्क की स्थापना के लिए आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लिया। राज्य की नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत छत्तीसगढ़ में देशभर से निवेश आ रहे हैं। इस अत्याधुनिक डाटा सेंटर की स्थापना से न केवल प्रदेश का विकास तेजी से होगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।
- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि पंजाब की धरती पर अब नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने साफ किया कि दूसरों के घर उजाड़कर पाप की कमाई से बने महलों पर अब कोई रोशनी नहीं जलेगी। आने वाले दिनों में बड़े-बड़े नशा तस्करों की काली कमाई से बने महल भी ढहाए जाएंगे।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%