
Russia-Ukraine War: भारत के पार्ट्स से बने रूस के ड्रोन? यूक्रेन का गंभीर आरोप
-
Chhavi
- August 5, 2025
Russia Ukraine War में नया मोड़, यूक्रेन ने उठाए सवाल
यूक्रेन का भारत पर आरोप उस समय सामने आया जब रूस और यूक्रेन के बीच जारी Russia Ukraine War में तनाव और गहराता जा रहा है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस अपने घातक ड्रोन "शाहिद-136" में भारत में बने इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स का इस्तेमाल कर रहा है। यह ड्रोन ईरानी तकनीक पर आधारित है, लेकिन इसमें कुछ ऐसे पुर्ज़े हैं जो भारत में बनाए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बेंगलुरु की एक कंपनी ने इस ड्रोन के लिए सिग्नल जनरेटर चिप बनाई है और विशय इंटरटेक्नोलॉजी नाम की कंपनी ने वोल्टेज रेगुलेटर तैयार किया है। यूक्रेन का भारत पर आरोप है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल रूस ने 2025 में जुलाई के महीने में हुए 6,100 से ज्यादा ड्रोन अटैक्स में किया है। यह आरोप सीधे तौर पर भारत की तटस्थ नीति और रक्षा संबंधी तकनीकी निर्यात की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। हालांकि विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत का एक्सपोर्ट पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय नियमों और प्रतिबंधों का पालन करता है, और भारत कभी भी कानून का उल्लंघन नहीं करता।
भारत की सफाई और रूस यूक्रेन संघर्ष 2025 की जटिलता
Russia Ukraine War के दौरान भारत के नाम आने से वैश्विक मंच पर हलचल तेज हो गई है। भारत रूस ड्रोन पार्ट्स को लेकर उठे इन सवालों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने दो टूक जवाब दिया है कि भारत की कोई भी कंपनी नियमों का उल्लंघन नहीं कर रही है। उनका कहना है कि जो भी ड्यूल-यूज़ टेक्नोलॉजी एक्सपोर्ट होती है, वो पूरी सतर्कता और कानून के तहत होती है। रूस यूक्रेन संघर्ष 2025 अब सिर्फ युद्ध तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें टेक्नोलॉजी, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति की भूमिका भी अहम हो गई है। भारत की तकनीकी कंपनियों पर उठ रहे सवालों का असर उसकी वैश्विक छवि पर पड़ सकता है, लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों में संतुलन बनाए रखेगा। भारत रूस ड्रोन पार्ट्स को लेकर फिलहाल किसी कंपनी ने सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। मगर यह मुद्दा यूक्रेन का भारत पर आरोप और रूस यूक्रेन संघर्ष 2025 के बीच भारत की भूमिका को लेकर नई बहस जरूर छेड़ रहा है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
Frequently Asked Questions
Q1. क्या रूस के ड्रोन में भारत के पार्ट्स इस्तेमाल हो रहे हैं?
Ans1. हां, यूक्रेन का दावा है कि रूसी Shahed-136 ड्रोन में भारत की दो कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स मिले हैं।
Q2. यूक्रेन ने भारत पर क्या आरोप लगाया है?
Ans2. यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूस के ड्रोन में भारतीय पुर्जों का इस्तेमाल हो रहा है और इस मुद्दे को भारत व यूरोपीय यूनियन के सामने उठाया गया है।
Q3. रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की क्या भूमिका है?
Ans3. भारत ने तटस्थ रुख अपनाया है और शांति प्रयासों में योगदान देने की इच्छा जताई है, लेकिन किसी पक्ष के साथ गठबंधन नहीं किया।
Q4. रूस के सैन्य उपकरणों में भारतीय तकनीक?
Ans4. भारत और रूस 50 से अधिक सैन्य-तकनीकी सहयोग परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं, जिनमें ब्रह्मोस मिसाइल और नौसैनिक प्रणालियाँ शामिल हैं।
Q5. रूस के ड्रोन में भारतीय पुर्जे कैसे पहुंचते हैं?
Ans5. ये पुर्जे भारत से तीसरे देशों को वैध रूप से निर्यात किए गए थे, जहाँ से वे रूस तक पहुँच सकते हैं।
Q6. रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की भूमिका क्या है?
Ans6. भारत ने शांति वार्ता को प्राथमिकता दी है, लेकिन युद्ध में किसी पक्ष का समर्थन नहीं किया और तटस्थता बनाए रखी है
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2077)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (846)
- खेल (375)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (489)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (56)
- उत्तर प्रदेश (223)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..