
अग्निवीर योजना को लेकर सरकार पर भड़के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
-
Manjushree
- May 17, 2025
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस योजना को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए इसे तुरंत रद्द करने की मांग की है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सेना में स्थायी सेवा के अवसरों को समाप्त कर दिया है, जिससे युवाओं को फौज में पूर्णकालिक सेवा का अवसर नहीं मिल पा रहा है। सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार, बेईमानी और लूट की मिसाल बन चुकी है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा अग्निवीर योजना के तहत, भर्ती किए गए सैनिकों को चार साल की सेवा के बाद भविष्य असुरक्षित हो जाता है, और सरकार खुद भी इस योजना की कमजोरी को स्वीकार कर रही है। इसका प्रमाण यह है कि केंद्र सरकार राज्यों से अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण देने की मांग कर रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि हम सबको देश की सेना पर गर्व है। लेकिन, भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना लागू कर नौजवानों का भविष्य खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि सेना में अग्निवीर योजना को तुरंत खत्म किया जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि अग्निवीर योजना को प्रचारित करने के लिए बड़े उद्योगपतियों से समर्थन दिलवाया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर युवाओं को इसका कोई ठोस लाभ नहीं मिल रहा है।
इस मुद्दे पर संसद में भी बहस हुई, जहाँ अखिलेश यादव और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना की आलोचना करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं के साथ अन्याय है, जबकि अनुराग ठाकुर ने इसका बचाव करते हुए कहा कि अग्निवीरों को 100% रोजगार की गारंटी दी जा रही है।
शुक्रवार को पार्टी दफ्तर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अब जनता को गुमराह नहीं कर सकती, क्योंकि लोग उसके झूठ को पहचान चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठ पर चलने वाली पार्टी है, लेकिन अब यही झूठ उसे सत्ता से बाहर करेगा। भाजपा राज में भूमाफिया बेलगाम हैं। कई जिलों में सरकारी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं और गरीबों की जमीनें छीनी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता और अधिकारी मिलकर जमीनों पर कब्जा करवा रहे हैं, जिससे गरीब और किसान बुरी तरह पीड़ित हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..